TRENDING TAGS :
VIDEO: अमेरिका में बड़ा हादसा, क्रिसमस परेड में शामिल लोगों को कुचलती हुई निकल गई SUV, कई लोगों की मौत, कई घायल
America Accident: अमेरिका के विस्कॉन्सिन में हो रहे क्रिसमस परेड में एक वाहन घुसने से कई लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ये घटना रविवार
अमेरिका में बड़ा हादसा, क्रिसमस परेड में शामिल लोगों को कुचलती हुई निकल गई SUV (Social Media)
America Accident : अमेरिका के विस्कॉन्सिन में बड़ा हादसा हुआ है। यहां क्रिसमस परेड में एक वाहन घुसने से कई लोगों की मौत हो है, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ये घटना रविवार को शाम 4:30 बजे (2230 GMT) हुई, जब जब वोकेशा के मिल्वौकी में बड़ी संख्या में लोग वार्षिक समारोह देखने के लिए आए थे। इस घटना में पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आरोपी से पूछताछ की जा रही है
घटना की जानकारी पाकर मौके पर मौजूद पुलिस के जवानों ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। हालांकि, अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। फिलहाल, पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। वहीं, पुलिस आरोपी ड्राइवर से अलग अलग एंगल से लगातार पूछताछ कर रही है। शहर की पुलिस के प्रमुख डैन थॉम्पसन ने बताया कि घटना में संदिग्ध वाहन को बरामद कर लिया गया है। उन्होंने आगे कहा की घटना में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक SUV अवरोधकों को तोड़ती हुई, परेड निकाल रहे लोगों को टक्कर मारती नजर आ रही है। दमकल प्रमुख स्टीवन हॉवर्ड ने बताया कि 12 बच्चों समेत 23 लोगों को छह अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अधिकारियों ने आगे बताया कि गाड़ी को रोकने के लिए एक अधिकारी ने उस कार पर गोली भी चलाई थी, लेकिन वह भाग निकले। इस घटना के बाद आज स्कूल नहीं खुलेंगे और सड़क बंद रहेगी। बता दें कि विस्कॉन्सिन कोषाध्यक्ष चुने जाने की दौड़ में मौजूद एंजेलिटो टेनोरियो भी इस परेड में मौजूद थे। उन्होंने बताया कि एक SUV को गुजरते देखा। फिर हमने एक जोरदार धमाका सुना। इसके बाद लोगों के रोने और चिल्लाने की आवाज सुनाई दी, जो वाहन से टकरा गए थे। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।