×

अमेरिका की वॉर्निंग: क्रिसमस, न्यू ईयर के मौके पर यूरोप में हो सकता है टेररिस्ट अटैक

क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टियों के दौरान यूरोप जाने वाले यात्रियों को अमेरिका ने चेतावनी दी है। अमेरिका ने  आतंकवादी हमले की आशंका जताई है। गौरतलब है कि अमेरिका लंबे समय से यूरोपीय शहर जाने वाले अपने नागरिकों को चरमपंथी हमले के बारे में चेतावनी देता रहा है। हाल के सालों में उसने त्योहारों के दौरान आतंकवादी हमले के बढ़ते खतरें के बारे में भी चेताया है।

priyankajoshi
Published on: 17 Nov 2017 10:49 AM GMT
अमेरिका की वॉर्निंग: क्रिसमस, न्यू ईयर के मौके पर यूरोप में हो सकता है टेररिस्ट अटैक
X

वाशिंगटन: क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टियों के दौरान यूरोप जाने वाले यात्रियों को अमेरिका ने चेतावनी दी है। अमेरिका ने आतंकवादी हमले की आशंका जताई है।

गौरतलब है कि अमेरिका लंबे समय से यूरोपीय शहर जाने वाले अपने नागरिकों को चरमपंथी हमले के बारे में चेतावनी देता रहा है। हाल के सालों में उसने त्योहारों के दौरान आतंकवादी हमले के बढ़ते खतरें के बारे में भी चेताया है।

ताजा चेतावनी में कहा गया है, 'पिछले साल दिसंबर में जर्मनी के बर्लिन में क्रिसमस बाजार और नववर्ष की पूर्व संध्या पर तुर्की के इस्तांबुल में एक नाइटक्लब में हमला हुआ जिसमें बड़ी संख्या में लोग मारे गए।’'

पिछले साल बर्लिन के एक क्रिसमस बाजार में एक जिहादी ने ट्रक से हमला किया जिसमें 12 लोग मारे गए थे। जबकि इस्तांबुल में नववर्ष की पूर्व संध्या पर हमले में 39 लोग मारे गए।

विदेश विभाग ने चेताया कि ब्रिटेन, फिनलैंड, फ्रांस, रूस, स्पेन और स्वीडन में हाल ही में हुए हमले दिखाते हैं कि अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट अब भी सक्रिय हैं और हमले करने में सक्षम हैं।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story