×

Anju Nasrullah Love Story: तो वापस नहीं आएगी अंजू ? पाकिस्तान ने दो महीने बढ़ाया वीजा, बच्चों को भी मां के पास भेजे भारत

Anju Nasrullah Love Story: पाकिस्तान ने अंजू का वीजा दो महीने के लिए बढ़ा दिया है। उसके शौहर नसरुल्लाह का कहना है कि अब वो भारत वापस नहीं जाएगी। अंजू ने भारत सरकार से मांग की है कि उसके दोनों बच्चों को पाकिस्तान भेज दिया जाए।

Aman Kumar Singh
Published on: 4 Aug 2023 2:56 PM GMT (Updated on: 5 Aug 2023 1:41 AM GMT)
Anju Nasrullah Love Story: तो वापस नहीं आएगी अंजू ? पाकिस्तान ने दो महीने बढ़ाया वीजा, बच्चों को भी मां के पास भेजे भारत
X
अंजू और नसरुल्लाह (Social Media)

Anju Nasrullah Love Story: भारत से पाकिस्तान (Pakistan) जाकर 'निकाह' करने वाली अंजू गुप्ता इन दिनों सुर्ख़ियों में है। उसकी बातों और गतिविधियों से बिलकुल नहीं लगता कि वो भारत वापस आना चाहती है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसने पाकिस्तान में रहने का करीब-करीब मन बना लिया है। इस बीच, उसका वीजा 2 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। अंजू जुलाई, 2023 में अपने दो बच्चों और पति को छोड़कर पाकिस्तान चली गई थी।

शादी से पहले अंजू ने इस्लाम धर्म अपना लिया था। इस्लाम स्वीकारने के बाद उसने अपना नाम बदलकर 'फातिमा' कर लिया। इस्लाम स्वीकारने के बाद फातिमा बने अंजू ने अपने फेसबुक फ्रेंड और प्रेमी नसरुल्लाह के साथ निकाह कर लिया। अब वह पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत (Khyber Pakhtunkhwa Province) के ऊपरी दीर जिले में रह रही है।

जयपुर बोलकर पहुंच गई पाकिस्तान

गौरतलब है कि, भारतीय महिला अंजू को फेसबुक के जरिये पाकिस्तान के नसरुल्लाह से दोस्ती हुई। दोनों पहले चैटिंग किया करते थे। लेकिन समय के साथ ये चैटिंग कब प्यार में बदल गया, इसकी भनक किसी को नहीं लगी। अंजू जब घर से निकली थी तो उसने अपने पति को बताया था कि वो जयपुर जा रही है। लेकिन, जयपुर ना जाकर वो सीधे पाकिस्तान पहुंच गई। निकाह के बाद पाकिस्तान में फातिमा बानी अंजू को खूब लोकप्रियता मिली है। अंजू को पाकिस्तानी कारोबारियों की तरफ से गिफ्ट में प्लॉट से लेकर पैसे तक दिए हैं।

नसरुल्लाह की इच्छा अंजू के बच्चे भी आएं पाकिस्तान

पाकिस्तान द्वारा वीजा बढ़ाए जाने के बाद अंजू (फातिमा) के शौहर नसरुल्लाह का कहना है कि वीजा शुरू में दो महीने के लिए बढ़ाया गया है। उम्मीद है कि आने वाले समय में उसे एक साल का वीजा भी दिया जा सकता है। नसरुल्लाह का कहना है कि, वीजा अवधि बढ़ने के बाद फातिमा यहां स्थायी रूप से रहने की योजना बनाएगी। उसने ये भी कहा कि, वह चाहता है कि भारत सरकार अंजू के 15 साल से कम उम्र के दोनों बच्चों को पाकिस्तान भेज दे। ताकि वो अपनी मां के साथ रह सकें।

इस्लामाबाद में शौहर के साथ नजर आई अंजू

पाकिस्तानी मीडिया की मानें तो अंजू को पिछले हफ्ते पति नसरुल्लाह के साथ इस्लामाबाद (islamabad) में देखा गया था। वीजा शर्तों (visa conditions) के तहत सीमा ऊपरी दीर की यात्रा तक ही सीमित थी। बता दें, पाकिस्तान और भारत एक-दूसरे देश से अपने वीजा पर नामित शहरों में विजिटर्स की आवाजाही को प्रतिबंधित करते हैं। वहीं, आंतरिक मंत्रालय के दस्तावेजों के अनुसार, अंजू को केवल खैबर पख्तूनख्वा के ऊपरी दीर के लिए एक महीने का वीजा मिला था।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story