×

UN के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने श्रीलंका के राजनीतिक संकट पर चिंता जताई

Manali Rastogi
Published on: 29 Oct 2018 6:09 AM GMT
UN के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने श्रीलंका के राजनीतिक संकट पर चिंता जताई
X

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने श्रीलंका में गहराए राजनीतिक संकट पर चिंता जताते हुए सभी राजनीतिक दलों से संयम बनाए रखने को कहा है। गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने जारी बयान में कहा कि गुटेरेस श्रीलंका के ताजा घटनाक्रमों पर नजर बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के 5 सुपरस्टार हैं गंजे, नकली बाल लगाकर बनते हैं हीरो

डुजारिक ने रविवार को श्रीलंका में एक पूर्व मंत्री के बॉडीगार्ड द्वारा भीड़ पर गोली चलाने के मामले का भी उल्लेख किया। इस गोलीबारी में एक की मौत हो गई थी जबकि दो घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने शिंजो को भेंट की ये खास दरियां, जानिए कहां और किसने किए तैयार

गौरतलब है कि श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने बड़े ही नाटकीय ढंग से देश के मौजूदा प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को बर्खास्त कर पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त कर दिया था। इसके साथ ही सिरिसेना ने संसद भी निलंबित कर दी थी।

यह भी पढ़ें: SSC ने इन पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन, यहां से पढ़ें पूरी जानकारी

गुटेरेस ने श्रीलंका सरकार से लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक प्रावधानों एवं प्रक्रियाओं का सम्मान करेन और देश में नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए कानून के नियमों को बनाए रखने का आह्वान किया था।

--आईएएनएस

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story