×

चीन में आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस से चलेगा मुकदमा

Artificial intelligence in China : आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस मशीन शंघाई पुडोंग पीपुल्स प्रोक्योरेटोरेट ने बनाई है। ये संस्थान चीन का सबसे बड़ा जिला अभियोजन कार्यालय है।

Neel Mani Lal
Written By Neel Mani LalPublished By Vidushi Mishra
Published on: 29 Dec 2021 11:51 AM GMT
china artificial intelligence
X

चीन कृत्रिम बुद्धि (फोटो- सोशल मीडिया)

Artificial intelligence in China : चीन ने एक ऐसा आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (artificial intelligence) डेवलप किया है जो आरोपियों पर मुकदमा चलाने में 97 फीसदी से ज्यादा सटीक है। आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस(artificial intelligence) के इस्तेमाल से अभियोजकों की जरूरत काफी हद तक नहीं रह जायेगी।

कैसे करेगी काम
Artificial Intelligence Kaise Karegi Kaam

आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस(artificial intelligence) मशीन शंघाई पुडोंग पीपुल्स प्रोक्योरेटोरेट ने बनाई है। ये संस्थान चीन का सबसे बड़ा जिला अभियोजन कार्यालय है। ये मशीन मौखिक विवरण के आधार पर मुकदमा दर्ज कर सकती है। ये सॉफ्टवेयर डेस्कटॉप कंप्यूटर पर चलता है।

शोधकर्ताओं ने 2015 से 2020 के बीच 17 हजार केसों में मशीन को ट्रेनिंग दी। अब खुद किसी संदिग्ध पर केस दर्ज कर सकती है। फिलहाल ये मशीन शंघाई (Shanghai) क्षेत्र में व्याप्त सबसे आम 8 तरह के अपराधों में आरोप दर्ज कर सकती है।

इन अपराधों में फ्रॉड, क्रेडिट कार्ड फ्रॉड, चोरी, खतरनाक ड्राइविंग, जानबूझ कर चोट पहुंचना, सरकारी कामकाज में व्यवधान डालना और झगड़ा उकसाना शामिल हैं। ये मशीन 'सिस्टम 206' नामक एक अन्य प्रोग्राम के साथ काम करती है। सिस्टम 206 साक्ष्यों, गिरफ्तारी की जरूरत और किसी संदिग्ध द्वारा उत्पन्न खतरे का मूल्यांकन करता है।

इस मशीन को बनाने वाले मुख्य वैज्ञानिक शी योंग (scientist shi yong) का कहना है कि ये काफी हद तक निर्णय लेने की प्रक्रिया को रिप्लेस कर सकती है। इसमें वैधानिक प्रक्रिया और दस्तावेज तैयार करना शामिल है। शी योंग चाइनीज़ अकैडमी ऑफ साइंस में निदेशक हैं।

सिस्टम 206 को जनवरी 2019 में शंघाई (Shanghai) में लांच किया गया था और इसके काम की काफी सराहना की गई है। बताया गया है कि न्यायाधीशों को इस सिस्टम से अपने कामकाज में काफी मदद मिलती है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story