×

विदेशी मीडिया में छाया अयोध्या मामला, जानिए किसने क्या कहा?

Manali Rastogi
Published on: 9 Nov 2019 7:15 AM
विदेशी मीडिया में छाया अयोध्या मामला, जानिए किसने क्या कहा?
X
विदेशी मीडिया में छाया अयोध्या मामला, जानिए किसने क्या कहा?

नई दिल्ली: राम-जन्मभूमि बाबरी मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने आज (9 नवंबर) को फैसला सुना दिया है। फैसला हिंदू पक्ष में गया है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि अयोध्या में रामलला जीत गए हैं। वहीं, इस मुद्दे पर देश के साथ-साथ विदेशी मीडिया की भी निगाहें बनी हुई थीं। सुप्रीम कोर्ट का राम-जन्मभूमि बाबरी मस्जिद विवाद पर फैसला आते ही विदेशी में भी हलचल मच गयी।

यह भी पढ़ें: Ayodhya पर SC का फैसला, विवादित स्थल पर बनेगा राम मंदिर, मुस्लिम पक्ष को अलग जमीन

जानिए किसने क्या लिखा?

अल-जजीरा

अल-जजीरा ने अपनी वेबसाइट पर अयोध्या मामले पर आए कोर्ट के फैसले को टॉप पर जगह दी है। अल-जजीरा ने लिखा कि, ''बाबरी मस्जिद केस: सुप्रीम कोर्ट ने हिंदुओं को दिया विवादित स्थल'। इसके अलावा अल-जजीरा ने ये भी लिखा कि कोर्ट ने केंद्र सरकार को नियम और ट्रस्ट बनाने के आदेश दिये हैं और मुस्लिम पक्ष को कहीं और 5 एकड़ जमीन देने की बात कही। अल-जजीरा ने अयोध्या मामले पर एक विस्तार में लेख लिखा है, जिसमें हर मुद्दे के बारे में बताया गया है।

यह भी पढ़ें: राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, मुस्लिम पक्ष ने दिया बड़ा बयान

न्यूयॉर्क टाइम्स

न्यूयॉर्क टाइम्स ने भी अयोध्या मामले को लेकर कल यानि 8 नवंबर को एक खबर लगाई है, जिसमें जिक्र किया गया है कि इंडिया को अयोध्या के विवादित स्थल पर फैसले का इंतजार है। बता दें, विदेशी मीडिया में इस मामले ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं।

सीएनएन

सीएनएन ने भी राम-जन्मभूमि बाबरी मस्जिद विवाद पर अपना एक लेख प्रकाशित किया है, जिसमें सीएनएन द्वारा लिखा गया है कि, ‘भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने हिंदुओं को विवादित पवित्र स्थल पर मंदिर के निर्माण करने की अनुमति दे दी है।’

वॉशिंगटन पोस्ट

वॉशिंगटन पोस्ट ने की वेबसाइट पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला काफी ट्रेंड कर रहा है। वॉशिंगटन पोस्ट ने असोसिएटेड प्रेस के हवाले से खबर लगाई है कि इंडिया के सुप्रीम कोर्ट राम-जन्मभूमि बाबरी मस्जिद विवाद पर अपना फैसला सुनाने वाला है। सबसे खास बात ये रही कि इस फैसले पर पाकिस्तान की नजरें भी टिकी रहीं।

समा टीवी

पाकिस्तानी मीडिया की बात करें तो यहां भी अयोध्या मामला टॉप पर रहा। समा टीवी ने अयोध्या मामले पर एक लेख प्रकाशित किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि सुप्रीम कोर्ट ने विवादित स्थल हिंदुओं को दिया। इसके अलावा द डौन ने भी इसपर एक लिखा है।

द डौन

समा टीवी की तरह द डौन ने भी इस मुद्दे को टॉप पर रखा है। द डौन ने अयोध्या मामले को लेकर लिखा कि सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू पक्ष को विवादित स्थल दिया।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!