×

Bangladesh Mein Hinduon Par Hamla : नवरात्रि के आखिरी दिन बांग्लादेश में खूनी-खेल, दुर्गा पंडाल में ताबड़तोड़ गोलाबारी से मौतें

Bangladesh Mein Hinduon Par Hamla : बांग्लादेश में नवरात्रि के आखिरी दिन में हिंदूओं को शिकार बनाते हुए हमला किया गया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 14 Oct 2021 10:00 AM GMT (Updated on: 14 Oct 2021 10:05 AM GMT)
Bangladesh Mein Hinduon Par Hamla : नवरात्रि के आखिरी दिन बांग्लादेश में खूनी-खेल, दुर्गा पंडाल में ताबड़तोड़ गोलाबारी से मौतें
X

Bangladesh Mein Hinduon Par Hamla : बांग्लादेश से बड़ी खबर आ रही है। यहां नवरात्रि के आखिरी दिन में हिंदूओं को शिकार बनाते हुए हमला किया गया है। इस दौरान बंदूकधारियों ने दुर्गा पूजा के दौरान चांदपुर जिले में हिंदू मंदिर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। जिसमें तीन हिंदूओं की मौके पर मौत हो गई। यहां पर चरमपंथियों ने हमले से पहले फेसबुक के जरिए अफवाहें भी फैलाई थी।

ऐसे में इस कृत्य के बारे में बांग्लादेश पुलिस का कहना है कि दुर्गा पूजा के दौरान चांदपुर जिले में भीड़ ने हिंदू मंदिर पर हमला (Bangladesh Mein Hinduon Par Hamla) किया। इस दौरान हुई झड़प में गोली मारकर 3 लोगों की हत्या कर दी गई। बड़ी खबर ये है कि इसके अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों से मंदिरों पर इसी तरह के हमलों (Bangladesh Mein Hinduon Par Hamla) की खबरें आ रही हैं।

हिंदूओं पर अच्याचार

इस घटना पर बांग्लादेश हिंदू यूनिटी काउंसिल ने ट्वीट करके कहा कि 13 अक्तूबर बांग्लादेश के इतिहास का निंदनीय दिन है। अष्टमी के दिन मूर्ति विसर्जन के मौके पर कई पूजा मंडपों में तोड़फोड़ की गई और हिंदुओं को चोट पहुंचाई गई।

हिंदुओं को अब पूजा मंडपों की रखवाली करनी पड़ रही है। आज पूरी दुनिया चुप है। मां दुर्गा अपना आशीर्वाद सभी हिंदुओं (Bangladesh Mein Hinduon Par Hamla) पर बनाए रखें। दरिंदो को कभी माफी न करें।

मंदिर में तोड़फोड़ (फोटो- सोशल मीडिया)

इससे पहले भी कई बार बांग्लादेश (bangladesh में हिन्दूओं पर अत्याचार (bangladesh mein hinduon par atyaachaar) और हिंदू मंदिरों (Hindu temples) पर हमले (Bangladesh Mein Hinduon Par Hamla) किए जाने की घटना सामने आती रहती है। अगस्त के माह में भी बड़ी घटना हुई है। जिसमें चरमपंथियों ने हिन्दू समुदाय के घरों और उनके कई दुकानों को भी तोड़ा था।

बता दें, ये मामला बांग्लादेश के खुलना जिले के रूपसा के शियाली गांव का था, जहां तोड़फोड़ की इस वारदात में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। इस बारे में हिन्दू समुदाय के लोगों का कहना था कि हमलावरों ने चार मंदिरों में तोड़फोड़ की और भगवान की मूर्तियों (Bangladesh Mein Hinduon Par Hamla) को नुकसान पहुंचाता है। इस घटना के बाद से इलाके में काफी तनाव देखा जा रहा है।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story