×

ओबामा ने जनता को किया संबोधित, कहा- पिछले 8 सालों में नहीं हुआ कोई आतंकी हमला

By
Published on: 11 Jan 2017 4:54 AM GMT
ओबामा ने जनता को किया संबोधित, कहा- पिछले 8 सालों में नहीं हुआ कोई आतंकी हमला
X

वाशिंगटनः अमेरिका के आठ साल तक राष्ट्रपति रहे बराक ओबामा ने आखिरी बार अपने देश की जनता को संबोधित किया। ओबामा ने अपनी फेयरवेल स्पीच में कहा कि अमेरिका एक बेहतर और मजबूत देश है। पिछले 8 सालों में यहां एक भी आतंकी हमला नहीं हुआ। हमें बोस्टन और ऑरलैंडो याद दिलाते हैं कि कट्टरता कितनी खतरनाक होती है। हमारी सुरक्षा एजेंसिया पहले से ज्यादा प्रभावी हैं।

बता दें कि ओबामा का कार्यकाल 20 जनवरी को समाप्त हो रहा है। उनके लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया था। इस मौके पर ओबामा ने कहा कि उन्हें कई हफ्तों से शुभकामनाएं मिल रही थी। मैं आज उन सभी लोगों को शुक्रिया कहना चाहता हूं। आप सभी ने हमें बेहतर इंसान और राष्ट्रपति बनाया।

ओबामा ने कहा जो अमेरिका के लिए खतरा पैदा करेगा, वो सुरक्षित नहीं रहेगा। हमने ओसामा बिन लादेन समेत हजारों आतंकियों को मार गिराया है। मैं मुस्लिम अमेरिकियों के खिलाफ भेदभाव को स्वीकार नहीं करता। जितने हम देशभक्त हैं उतने ही मुसलमान भी हैं। उनके साथ भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा आम आदमी की भागीदारी के बिना परिवर्तन नहीं हो सकता है। लोकतंत्र के लिए एकजुटता की एक बुनियादी भावना की जरुरत होती है। आने वाले दिनों में देश लोकतंत्र की ताकत देखेगा। लोकतंत्र के लिए काम करना हमेशा से बहुत ही मुश्किल रहा है।

Next Story