×

Best food for sex: जानिये बिस्तर के बादशाहों की डाइट, बेहतर परफॉर्म के ये रामबाड़ तारीके

Best food for sex: एथेंस यूनिवर्सिटी (Athens University survey report) की एक रिसर्च में बताया गया है कि जो पुरुष मछली, सब्जियां और ओलिव आयल (olive oil) का सेवन करते हैं वे बिस्तर पर बेहतर परफॉर्म भी करते हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Ragini Sinha
Published on: 30 Oct 2021 11:24 AM GMT
Relationship tips
X

जानिये बिस्तर के बादशाहों की डाइट (social media)

Best food for sex: ग्रीक पुरुष सेक्स (male sex power) के मामले में सबसे आगे माने जाते हैं। तमाम सर्वे यूनानियों की इस खासियत की तस्दीक करते हैं। इसके पीछे वैज्ञानिक कारण ग्रीक लोगों की ख़ास मेडीटेरेनियन (भूमध्य सागर क्षेत्र की) डाइट को माना जाता है। मेडीटेरेनियन डाइट (mediterranean diet) को वर्षों से दुनिया की सबसे हेल्दी लाइफस्टाइल माना जाता है। शायद यही वजह है कि मेडीटेरेनियन समुद्र के देशों में ह्रदय रोग समेत कई बीमारियाँ बहुत ही कम पाई जाती हैं।

बहरहाल, जानते हैं कि बिस्तर के बादशाह ग्रीक लोगों की डाइट आखिर होती क्या है?

एथेंस यूनिवर्सिटी (Athens University survey report) की एक रिसर्च में बताया गया है कि जो पुरुष मछली, सब्जियां और ओलिव आयल (olive oil) का सेवन करते हैं वे बिस्तर पर बेहतर परफॉर्म भी करते हैं। ग्रीस की सेक्सएक्सपर्ट स्टेला राल्फिनी का कहना है कि सेक्सुअल हेल्थ के लिए जरूरी है कि प्राकृतिक खाद्य पदार्थों का सेवन किया जाये, खुले और धूप में अधिक से अधिक समय बिताया जाए, शुगर लेवल कंट्रोल में रखा जाए, और स्ट्रेस दूर रखा जाये – इन सबसे यौन उत्साह और क्षमता में इजाफा होता है। स्टेला के अनुसार कोई भी व्यक्ति मेडीटेरीनियन डाइट को फॉलो करके बढ़िया नतीजे पा सकता है। मेडीटेरीनियन डाइट में फल, सब्जियां, ब्रेड, नट्स, सीड्स, बीन्स, ओलिव आयल, अंडे, मछली प्राचीन काल से शामिल रहे हैं।


एक्स्ट्रा वर्जिन ओलिव आयल

मेडीटेरीनियन डाइट का एक अभिन्न हिस्सा जैतून का तेल यानी ओलिव आयल हमेशा से रहा है।शायद यही सबसे बड़ा सीक्रेट भी है क्योंकि माना गया है कि एक्स्ट्रा वर्जिन ओलिव आयल पुरुष की परफॉरमेंस बढ़ाने में वियाग्रा से भी ज्यादा कारगर होता है।

ओएस्टर या सीप

ओएस्टर या सीप एक समुद्री जीव, या यूं कहें कि एक तरह की मछली है। इसमें बहुत कम कैलोरी लेकिन जिंक की अच्छी खासी मात्रा होती है। जिंक पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन और स्वस्थ स्पर्म के प्रोडक्शन को बढ़ाने के लिए जरूरी होता है। माना जाता है कि ओएस्टर से महिलाओं में भी यौन इच्छा बढ़ती है।


झींगा

झींगा में आयोडीन होता है जो थाइरोइड ग्रंथि के लिए जरूरी होता है। थाइरोइड में आयोडीन की कमी से सेक्स उत्साह में कमी आ जाती है इसलिए झींगा का सेवन सेक्स ड्राइव को बढ़ाता है।

क्रैब या केंकड़ा

क्रैब भी जिंक के बढ़िया स्रोत होते हैं। और जिंक पुरुष प्रजनन सिस्टम के लिए एक आवश्यक खनिज होता है। अमेरिका में हुई एक स्टडी में बताया गया है कि जिस दिन दम्पति समुद्री भोजन करते हैं । उस दिन उनके सेक्स करने की संभावना 39 फीसदी अधिक होती है।

टमाटर

मेडीटेरीनियन क्षेत्रों में समुद्री भोजन के अलावा टमाटर भी खूब खाया जाता है। टमाटर में लाइकोपीन नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। टमाटर का सेवन करने से धमनियां रिलैक्स होती हैं और स्वस्थ स्पर्म का निर्माण होता है। इसके अलावा लाइकोपीन से होंठ और मुंह में खून का प्रवाह बढ़ता है।

बादाम

मेडीटेरीनियन डाइट में बादाम भी मुख रूप से शामिल है। विटामिन ई से भरपूर बादाम के सेवन से सेक्स हॉर्मोन का प्रोडक्शन बढ़ता है। इसके अलावा बादाम प्रोटीन से भरपूर होते हैं जिससे स्टैमिना बढ़ता है।

चॉकलेट

ग्रीस और मेडीटेरीनियन क्षेत्रों में चॉकलेट काफी खाया जाता है। डार्क चॉकलेट खाने से ब्रेन में सेरोटोनिन और डोपमाइन के लेवल बढ़ते हैं जिससे स्ट्रेस घटता है और खुशी का एहसास होता है।

ऐस्पैरागस

ऐस्पैरागस एक वनस्पति है जिसे प्राकृतिक यौन उत्तेजक कहा जाता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐस्पैरागस के सेवन से यौन अंगों मंब ऑक्सीजन और खून का फ्लो बढ़ता है।

अंजीर और अनार

सूखी या ताजी अंजीर का सेवन सैकड़ों साल से सेक्स इच्छा बढ़ाने के लिए किया जाता रहा है। इसमें ढेर सारे खनिज और विटामिन पाए जाते हैं। दूसरे तरफ अनार का रस सेवन करने से उसमें मौजूद पोलीफेनोल मूड को हल्का करता है और यौन अंगों में खून का फ्लो बढ़ाता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story