×

Bhootiya Highway: ये है दुनिया का सबसे डरावना हाईवे, जहां चलती हुई गाड़ियां एकदम से हो जाती हैं गायब

Bhootiya Highway: दुनिया भर में आपने कई जगहों की डरावनी कहानियां सुनी होंगी, लेकिन क्या आपको अमेरिका के हाइवे नंबर 666 के बारे में पता है।

Vidushi Mishra
Published on: 25 Sep 2022 12:06 PM GMT
The Devils Highway
X

द डेविल्स हाईवे (फोटो-सोशल मीडिया)

Bhootiya Highway: दुनिया भर में आपने कई जगहों की डरावनी कहानियां सुनी होंगी, लेकिन क्या आपको अमेरिका के हाइवे नंबर 666 के बारे में पता है। बता दें, ये अमेरिका का सबसे मशहूर हाईवे है और इस हाइवे को दुनिया का सबसे ज्यादा डरावना हाइवे भी कहा जाता है। इस हाइवे से गुजरने वाले लोगों ने कई दिल दहला देने वाले किस्से बताएं हैं जिन्हें सुनने वाला इंसान डर जाता है। बताया जाता है कि ये अमेरिका के इतिहास का सबसे पुराना हाइवे है। इस हाइवे को डेविल्स रोड या द डेविल्स हाईवे के नाम से भी जाना जाता है। इस हाइवे से लोगों की गाड़ियां तक गायब हो जाती है। आइए जानते हैं इस हाइवे के बारे में।

अमेरिका के इस डरावने हाइवे 666 के पीछे बहुत पुराना इतिहास है। इस हाइवे का नाम मई 2013 में बदलकर 491 रख दिया गया था। बताया जाता है कि इस हाइवे को ये नंबर सन् 1926 में दिया गया था। जब से ये हाइवे बना है तब से ही इस हाइवे पर लगातार एक्सिडेंट्स होना आम बात है। अक्सर लोग बताते हैं कि इस हाइवे से चलती बाइक, कार एकदम से गायब हो जाती है। मानों अदृश्य हो जाती हैं।

सालों पहले द डेविल्स हाइवे पर हर रोज हो रहे एक्सिडेंट की वजह से लोग इस हाइवे का नंबर बदलने की मांग कर रहे थे। इसके पीछे लोगों का मानना था कि हाइवे पर इन दुर्घटनाओं के पीछे का कारण ये अशुभ नंबर है। इस विश्वास के चलते हाइवे का नाम बदल दिया गया। हालाकि इससे दुर्घटनाओं में पहले की अपेक्षा कुछ कमी आई।

रिपोर्ट में इस हाइवे के बारे में बताया जाता है कि सन् 1930 में इस हाइवे से एक काले रंग की पीएर्से-एरो रोडस्टर कार एकदम से गायब हो गई थी। जिसके बाद लोगों ने हाइवे से गायब हुई इस लापता कार को ढूंढने की बहुत कोशिश की, लेकिन कार नहीं मिली। कई दिनों तक कार को ढूंढा गया, पर कुछ पता नहीं चला।

भूतिया हाइवे

इस भूतिया हाइवे के बारे में लोगों का कहना है कि इस हाइवे पर हो रहे एक्सिडेंट के पीछे यही शैतानी कार है। लगातार हादसे से इस हाइवे पर जाने में अभी लोगों को डर लगता है, जिसकी वजह से जल्दी कोई इस भूतिया हाइवे पर जाने की हिम्मत नहीं करता है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story