×

सबसे बड़ी रामायण: इस देश के राजमहल की दीवारों पर अंकित है 'रामकथा'

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान् श्रीराम के प्रति भारत समेत अन्य कई देशों की आस्था या प्रभाव का पता सिर्फ इस बात से लगता है कि एक देश ऐसा भी है, जहां विश्व की सबसे बड़ी रामायण श्रृंखला अंकित है। बता दें कि ये देश भारत नहीं है बल्कि सफ़ेद हाथियों के लिए प्रसिद्द थाईलेंड है।

Shivani Awasthi
Published on: 10 Jan 2020 5:49 AM GMT
सबसे बड़ी रामायण: इस देश के राजमहल की दीवारों पर अंकित है रामकथा
X

बैंकॉक: अयोध्या में राममंदिर का निर्माण केवल भारत के लिए ही नही विश्व के कई देशों के लिए चर्चा का विषय है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के प्रति भारत समेत अन्य कई देशों की आस्था या प्रभाव का पता सिर्फ इस बात से लगता है कि एक देश ऐसा भी है, जहां विश्व की सबसे बड़ी रामायण श्रृंखला अंकित है। बता दें कि ये देश भारत नहीं है बल्कि सफ़ेद हाथियों के लिए प्रसिद्द थाईलेंड है।

श्रीराम की विश्व यात्रा पर अयोध्या शोध संस्थान कर रहा कार्य:

राम मंदिर के निर्माण को लेकर कार्य किया जा रहा है, वहीं अयोध्या शोध संस्थान श्रीराम की विश्व यात्रा पर कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में संस्थान के निदेशक डॉ. योगेंद्र प्रताप सिंह खुद शोध कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अलग-अलग देशों में रामायणकालीन साक्ष्यों को सूचनाओं सहित अयोध्या शोध संस्थान ने संरक्षित कर लिया है। राम की विश्व यात्रा संबंधी बुक में इसे सचित्र संरक्षित किया गया है।

ये भी पढ़ें: कुंभ के बाद संगमनगरी में पहली बार उमड़े इतने श्रद्धालु, इसलिए ख़ास है आज का दिन

थाईलेंड में रामायण की सबसे बड़ी श्रृंखला अंकित:

थाईलैंड में रामायण के प्रसंगों को बेहद ही खुबसूरत तरीके से दर्शाया गया है। वहां के राजमहल में रामायण की पूरी श्रृंखला दीवारों पर चित्रित की गयी है। इन चित्रों को बेहद रोचक तरीके से बनाया गया है। बता दें कि यह श्रृंखला थाई रामायण 'रामकियान' के प्रसंगों पर आधारित है।

जिस राजमहल में रामायण के प्रसंगों को अंकित किया गया है, वो बैंकॅाक शहर में स्थित है। इसे दुनिया की सबसे बड़ी रामायण श्रृंखला बताया जा रहा है। वहीं इस राजमहल के अंदर भगवान बुद्ध की प्रतिमा भी है।

भारत समेत इस देश में भी दीवारों पर अंकित है रामायण:

बता दें कि थाईलैंड के अलावा भारत में भी इस तरफ से रामायण दीवारों पर अंकित है। वैसे भारत में सिर्फ केरल के कोची स्थित मट्टनचेरी में रामायण का चित्रण किया गया है। वहीं ऐसी दूसरी चित्र श्रृंखला कंबोडिया की राजधानी स्थित राजमहल में मिलती है। तीनों में समानता ये है कि थाईलेंड, भारत और कंबोडिया में चित्रित रामायण वहां के राममहलों में ही संरक्षित की गयी है।

ये भी पढ़ें: अब ईरान पर हमला नहीं कर पायेगा अमेरिका, ट्रंप की ‘जंग की प्लानिंग’ हुई फेल

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story