×

Bill Gates: बिल गेट्स ने "फेक मीट" पर लगाया दांव, जानिए क्या है पौधों आधारित बियॉन्ड मीट

Bill Gates: बिल गेट्स ने भी नकली मांस को एक बेहतरीन विकल्प करार दिया है। बिल गेट्स ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि नकली मांस उत्पाद अंततः उपभोक्ताओं के लिए "बहुत अच्छा" विकल्प होंगे।

Neel Mani Lal
Written By Neel Mani Lal
Published on: 16 Jan 2023 6:04 AM GMT
Bill Gates
X

Bill Gates (photo: social media )

Bill Gates: ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के उपायों में एक उपाय मांस की खपत को कम करना है। ऐसे में नकली मांस को पश्चिमी देशों में खूब बढ़ावा दिया जा रहा है। अब खरबपति व्यवसायी बिल गेट्स ने भी नकली मांस को एक बेहतरीन विकल्प करार दिया है। माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि नकली मांस उत्पाद अंततः उपभोक्ताओं के लिए "बहुत अच्छा" विकल्प होंगे।

गेट्स ने कहा कि पौधे आधारित मांस विकल्प "बियॉन्ड मीट", "अपसाइड फूड्स" और "इम्पॉसिबल फूड्स" जैसे इन्नोवेशन पशुओं की खपत कम करने के लिए महत्वपूर्ण कदम हैं। पौधे आधारित ये आइटम बर्गर से लेकर चिकन नगेट तक का विकल्प देते हैं। खाद्य प्रौद्योगिकी कंपनी अपसाइड फूड्स पशु कोशिकाओं को प्रयोगशाला के वातावरण में मांस उगाने का काम करती है।

शाकाहारी बनने पर जोर

बिल गेट्स ने शाकाहार अपनाने या शाकाहारी होने जैसे अधिक पारंपरिक दृष्टिकोणों की ओर इशारा किया और कहा कि यह बहुत अच्छा है। लेकिन उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोग अपने आहार से मांस को हटाने का विकल्प नहीं चुनेंगे। ऐसे में मांस की खपत कम करने के लिए वैकल्पिक मांस उत्पाद आवश्यक विकल्प हैं।

ग्रीनहाउस उत्सर्जन

पशु कृषि का ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन पर प्रभाव पड़ता है। अनुमान है कि ग्रीनहाउस के वैश्विक उत्सर्जन का लगभग 10 से 20 प्रतिशत तक पशु कृषि से आता है। अधिकांश अध्ययन इसे जलवायु परिवर्तन में अग्रणी योगदानकर्ता के रूप में सूचीबद्ध करते हैं।

बिल गेट्स ने कहा कि जलवायु को संभालने की कुंजी स्वच्छ उत्पादों को सस्ता बनाने में है। लेकिन उत्सर्जन बढ़ाने वाले हर क्षेत्र में गंदे उत्पाद सस्ते होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह एकमात्र तरीका है जिससे हम दुनिया के सभी देशों को बदलने के लिए कह सकते हैं। यदि इसमें बहुत अधिक लागत आती है तो हम सफल नहीं होंगे। उन्होंने कहा - हमें यू.एस. में और सभी देशों में जलवायु पर दोनों पक्षों से समर्थन की आवश्यकता है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story