×

बेल्जियम में फिर आतंकी हमला, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

By
Published on: 26 Aug 2016 1:39 AM GMT
बेल्जियम में फिर आतंकी हमला, कई लोगों के मारे जाने की आशंका
X

ब्रसेल्सः बेल्जियम के शिमाय शहर में एक खेल केंद्र पर गुरुवार को आतंकी हमला हुआ। इसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। धमाका इतना जोरदार था कि केंद्र की एक बिल्डिंग का काफी हिस्सा ध्वस्त हो गया। मलबे के नीचे से चार लोगों को निकाला जा सका है। आपातकालीन सेवाओं के हवाले से बेलगा न्यूज एजेंसी ने ये खबर दी है।

कैसे हुई घटना?

न्यूज एजेंसी के मुताबिक खेल केंद्र के एक स्टोरेज रूम में धमाका हुआ। पुलिस के मुताबिक पहली नजर में ये आतंकी हमला नजर आ रहा है। राहत और बचाव कर्मियों के मुताबिक खेल केंद्र के मलबे के नीचे और लोगों के दबे होने की आशंका है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। धमाके का असर पास के ही स्वीमिंग पूल पर भी पड़ा। वहां भी काफी लोग मौजूद थे। एक स्थानीय निवासी विंसे क्रेट ने बताया कि खेल केंद्र की बिल्डिंग धमाके से आधी ढह गई है। घटना के बाद बड़ी तादाद में पुलिस ने केंद्र को घेर लिया। खबर लिखे जाने तक यहां से मलबा हटाने की कोशिश जारी थी।

पहले भी हुए हमले

बता दें कि बेल्जियम में पहले भी बड़े आतंकी हमले हुए हैं। राजधानी ब्रसेल्स में एयरपोर्ट और मेट्रो स्टेशन को आतंकियों ने बीते दिनों निशाना बनाया था। जिसमें कई लोगों की मौत हुई थी। पेरिस में नाचघर पर हुए आतंकी हमले के आरोपियों का भी ब्रसेल्स से संबंध सामने आया था।

Next Story