×

मिस्र के चर्च में 'पाम डे' के दिन बम धमाका, 21 लोगों की मौत, 42 घायल

sujeetkumar
Published on: 9 April 2017 10:38 AM GMT
मिस्र के चर्च में पाम डे के दिन बम धमाका, 21 लोगों की मौत, 42 घायल
X

काहिरा : मिस्र के चर्च में आज रविवार (9 अप्रैल) को प्रेयर के दौरान बम धमाका हुआ, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई। वहीं 42 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। धमाका मिस्र की नील नदी के डेल्टा शहर तंता में हुआ। अभी तक किसी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। यह धमाका क्यों हुआ है, इसकी वजह भी अभी साफ नहीं हो पाई है।

मिस्र की मीडिया के मुताबिक घायलों की संख्या 42 है। धमाका 'पाम डे' के मौके पर सेंट जॉर्ज चर्च के अंदर हुआ।

क्या है 'पाम डे'

-'पाम डे' ईसाई का त्योहार है, जो कि ईसा मसीह के जेरुसलम में प्रवेश की याद में मनाया जाता है।

-पिछले कुछ समय से मिस्र में रहने वाले ईसाई समाज पर कई हमले हुए हैं।

-मिस्र की कुल जनसंख्या में ईसाई समुदाय की हिस्सेदारी लगभग 10 फीसदी है।

-आतंकवादी संगठन पिछले लंबे समय से ईसाइयों को लगातार निशाना बना रहे हैं।

-यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब कुछ ही हफ्ते बाद ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस मिस्र की यात्रा पर आने वाले हैं।

-बता दे कि दिसंबर 2016 में कायरो के सबसे बड़े गिरजाघर में एक बम धमाका हुआ था, जिसमें करीबन 25 लोगों मारे गए थे।

sujeetkumar

sujeetkumar

Next Story