×

आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ ही गई ब्लू व्हेल चैलेंज की 'मास्टरमाइंड'

जानलेवा वीडियो गेम ब्लू व्हेल की मास्टर माइंड आखिरकार पकड में आ गई। पिछले कई दिनों से दुनियाभर से ये खबरें आ रहीं थी कि इस सुसाइड गेम की वजह से कई टीनेजर्स अपनी जिंदगी गवां बैठे।

tiwarishalini
Published on: 31 Aug 2017 10:36 AM GMT
आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ ही गई ब्लू व्हेल चैलेंज की मास्टरमाइंड
X
आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ ही गई ब्लू व्हेल चैलेंज की 'मास्टरमाइंड'

माॅस्को : जानलेवा वीडियो गेम ब्लू व्हेल की मास्टर माइंड आखिरकार पकड़ में आ गई। पिछले कई दिनों से दुनियाभर से ये खबरें आ रहीं थी कि इस सुसाइड गेम की वजह से कई टीनेजर्स अपनी जिंदगी गवां बैठे। लेकिन अब अच्छी खबर ये है कि इस जानलेवा खेल के पीछे के मास्टरमाइंड का पर्दाफाश हो चुका है।

इस सुसाइड गेम की मास्टरमाइंड 17 साल की एक लड़की है। जो अब पुलिस की गिरफ्त में है। रूस की रहने वाली ये लड़की बच्चों को ना सिर्फ धमकाती थी, बल्कि उनके फैमिली वालों की जान लेने की भी धमकी देती थी। इस धमकी के साथ वह उनसे अजीबोगरीब और खतरनाक काम कराती थी। बताया जा रहा है कि जिस लड़की को पुलिस ने अरेस्ट किया है वह इस जानलेवा गेम की एडमिन है।

यह भी पढ़ें .... दावा ! यूपी में सुसाइड गेम ब्लू व्हेल का पहला शिकार, स्टूडेंट ने लगाई फांसी

पुलिस ने जिस लड़की को अरेस्ट किया है उसके कमरे से पुलिस को ऐसी संदिग्ध चीजें मिली है, जिसे देखकर पुलिस ऑफिसर्स भी सन्न रहगए। पुलिस का दावा है कि ये 17 साल की लड़की ही ब्लू व्हेल ऑनलाइन गेम के पीछे की मास्टमाइंड है। पुलिस के मुताबिक, ब्लू व्हेल की मास्टरमाइंड लड़की ने पहले खुद इस खेल को खेला। मगर वह इस खेल को पूरी नहीं कर पाई, जिसके बाद वह इस गेम की एडमिन बन गई और लोगों को डरा, धमकाकर उन्हें सुसाइड करने पर मजबूर करने लगी।

यह भी पढ़ें .... सुसाइड वाला खूनी खेल, ये है ब्लू व्हेल, अंजाम सिर्फ मौत

इस एडमिन के एक अन्य व्यक्ति को भी इस गेम में शामिल होने के लिए माॅस्को से अरेस्ट किया गया है। इससे पहले इलिया सिजोरोव (26) को भी इस गेम के एडमिन होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़ें .... ‘ब्लू व्हेल चैलेंज’ गेम पर UP में प्रतिबंध, DGP ने सभी SSP को लिखा पत्र

रूस में शुरू हुए ब्लू व्हेल चैलेंज गेम को खेलते हुए अब तक 130 और दुनिया में 250 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस गेम में हाथ पर ब्लेड से कट लगाने से लेकर 50 अजीबोगरीब टास्क पूरे करने होते हैं। यह गेम आपको न तो प्ले स्टोर पर मिलेगा और न ही किसी साइट पर। यह एक सोशल मीडिया गेम है जिसके जरिए फेसबुक और इंस्टाग्राम का उपयोग करने वाले बच्चों को निशाना बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें .... ब्लू व्हेल चुनौती : गोवा पुलिस ने माता-पिता को जारी की ये सलाह

क्या है ब्लू व्हेल गेम ?

भारत में भले ही ज्यादा लोग ब्लू व्हेल गेम के बारे में न जानते हों मगर रूस में यह अनजाना गेम नहीं है। माना जाता है कि इस गेम की पैदाइश ही रूस में हुई है। इसमें हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी को 50 दिन तक कुछ खास टास्क बताए जाते हैं। उसे एक-एक करके सारे टास्क पूरे करने होते हैं।

सारे टास्क पूरे करते रहने पर आखिरी में सुसाइड के लिए उकसाया जाता है। इस गेम का एक उल्लेखनीय पहलू यह है कि हर टास्क पूरा होने पर प्लेयर को अपने हाथ पर एक कट लगाने के लिए कहा जाता है। इस तरह कट लगाते जाने से आखिरी में जो इमेज उभरती है वो व्हेल मछली की तरह होती है।

एक और काम यह करना होता है कि हर टास्क पूरा करने के बाद प्लेयर को अपनी फोटो खींचकर गेम एडमिन को भेजनी होती है। एक चैलेंज को पूरा करने के बाद ही दूसरा चैलेंज दिया जाता है।

यह भी पढ़ें .... केंद्र सरकार सख्त, ऑनलाइन गेम ‘ब्लू वेल चैलेंज’ पर लगाई रोक

गेम में 50 अजीबोगरीब टास्क

इसमें सुबह चार बजे सोकर उठने और हॉरर मूवी देखने जैसे टास्क दिए जाते हैं। इसके चैलेंज अजीबोगरीब होते हैं। सुबह चार बजे उठकर हॉरर फिल्में देखने और उसकी फोटो भेजने को कहा जाता है। ब्लेड से हाथ पर फोटो उकेरने के बाद उसे क्यूरेटर को भेजने को कहा जाता है। गेम में एक चैलेंज हाथ की तीन नसों को काटकर उसकी फोटो भेजने वाला भी है। क्यूरेटर यूजर्स को सुबह छत से छलांग लगाने को भी कहता है।

इस गेम का टास्क व्हेल बनने के लिए तैयार होना है। इसमें फेल होने पर हाथ पर चाकू के कई वार करने होते हैं और पास होने पर पैर पर ब्लेड से यस उकेरना होता है। क्यूरेटर यूजर्स को म्यूजिक भेजता है जो सुसाइड करने और खुद को नुकसान पहुंचाने के लिए उकसाने वाले होते हैं। गेम के 50वें और अंतिम टास्क में सुसाइड करना होता है।

ऐसा नहीं करने पर बच्चों को धमकी दी जाती है कि आपके पूरे परिवार की डिटेल उनके पास है और वे आपके पूरे परिवार को जान से मार देते हैं। ऐसे में गेम खेलते-खेलते डरा हुआ बच्चा सुसाइड कर लेता है।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story