×

Brazil Flood and Landslide: ब्राज़ील में प्राकृतिक आपदा ने मचाई भारी तबाही, अबतक कुल 117 लोगों ने गंवाई जान, लापता हुए 116 लोग

Brazil Flood and Landslide: बाढ़ और भूस्खलन के चलते सैकड़ों की संख्या में लोग बेघर हो गए हैं, रहने-खाने जैसी समस्याएं सामने आ गयी हैं।

Rajat Verma
Report Rajat VermaPublished By Monika
Published on: 18 Feb 2022 5:47 AM GMT
Brazil Flood  Landslide
X

ब्राज़ील में प्राकृतिक आपदा ने मचाई भारी तबाही (photo : social media )

Brazil Flood and Landslide: ब्राज़ील ( Brazil) में आई प्राकृतिक आपदा (natural calamity) बाढ़ और भूस्खलन (landslide) ने भारी तबाही मचा रखी है। इस दौरान ब्राज़ील देश एक मानसिक अवसाद से गुज़र रहा है, जिससे उभरने में यकीनन काफी लंबा समय लगने वाला। बीते समय में आई इस प्राकृतिक आपदा (natural calamity) के चलते होने वाली तबाही और तबाही से होने वाले नुकसान का आंकलन अभी भी जारी है। इस दौरान अभीतक की प्राप्त जानकारी के मुताबिक बाढ़ और भूस्खलन के चलते 117 लोगों की दुखद रूप से मौत (117 people dies) हो गयी है साथ ही करीब 116 लोग (116 lost) अभी भी लापता हैं, जिनके विषय में अभीतक कोई भी जानकरी प्राप्त नहीं हुई है। लापता लोगों को ढूंढने के लिए राहत एवं बचाव दल लगातार पूरी कर्तव्यनिष्ठता से काम कर रहा है और मलबे को साफ करने के साथ ही मलबे में दबे लोगों को जीवित बाहर निकालकर उनको आवश्यक उपचार देने का काम जारी है।

इस दौरान बाढ़ और भूस्खलन के चलते सैकड़ों की संख्या में लोग बेघर हो गए हैं और साथ ही अब लोगों के समक्ष रहने, खाने जैसी अन्य समस्याएं सामने आ गयी हैं। गुरुवार को ब्राज़ील में तेज़ बारिश के चलते बाढ़ और भूस्खलन का भयावह मंज़र बेहद ही खतरनाक रहा। प्रयक्षदर्शियों के मुताबिक यह दृश्य मौत के समान प्रतीत हो रहा था, जिसमें लोग, लोगों के घर और गाड़ियां सब बहकर तबाह हो गए।

राष्ट्रपति ने मृत लोगों के प्रति सांत्वना व्यक्त की

इस दौरान ब्राज़ील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो ( President Jair Bolsonaro) ने इस भारी तबाही में मृत लोगों के प्रति सांत्वना व्यक्त की है तथा साथ ही इस दुख के वक्त में देश के लोगों की हर सम्भव मदद करने की भी बात कही है। साथ ही लोगों की मदद हेतु शरणार्थी शिविर और अन्य सहायता की व्यवस्था की गई है, जिससे कि आपदा के चलते अपना घर और अपने परिवार को गँवाने वाले लोगों को एक स्थिरता प्रदान की जा सके।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story