Brazil Plane Crash: ब्राजील में 61 यात्रियों को ले जा रहा प्लेन अचानक हुआ क्रैश, सभी यात्रियों की मौत

Brazil Plane Crash: ब्राजील में बड़ा विमान हादसा हो गया। हादसे में चार क्रू मेंबर सहित 61 लोगों की मौत हो गई।

Network
Newstrack Network
Published on: 10 Aug 2024 3:25 AM GMT (Updated on: 10 Aug 2024 3:42 AM GMT)
Brazil Plane Crash
X

Brazil Plane Crash (Pic: Social Media)

Brazil Plane Crash: ब्राज़ील की राजधानी साओ पाउलो में एक भयानक विमान हादसा हो गया। हादसे में 61 लोगों की मौत हो गई है। विमान में 57 यात्री और चालक दल के चार सदस्य मौजूद थे। प्लेन क्रैश होने से सभी की जान चली गई। विमान का संचालन वोपास एयरलाइन कर रही थी। इसके मुताबिक़ दो इंजनों वाला ये टर्बोप्रोप विमान ब्राज़ील के दक्षिणी शहर पराना के कास्कावेल से साओ पाउलो शहर के गुआरुलहोस एयरपोर्ट जा रहा था। मगर एयरपोर्ट पर पहुंचने से पहले ही विन्हेडो शहर के पास यह दुर्घटना हुई। एटीआर72-500 विमान आसमान से घूमता हुआ सीधे नीचे गिर गया। स्थानीय अधिकारियों ने विमान में सवार सभी लोगों के मौत की पुष्टि कर दी है।

तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित

हादसे की सूचना मिलने पर दक्षिणी ब्राजील में एक कार्यक्रम में ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा ने एक मिनट का मौन रखने की अपील की। साथ ही साओ पाउलो स्टेट के गवर्नर तारिसिसो गोम्स डी फ्रितास ने तीन दिन के शोक की घोषणा की है। ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुइस इनासियो लुला डी सिल्वा ने मरने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भयानक था। अधिकारियों के अनुसार विमान के फ्लाइट रिकॉर्ड मिल गए हैं। प्लेन क्रैश होने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

घरों से टकराते हुए रिहायशी इलाके में गिरा प्लेन

ब्राजील के टेलीविजन नेटवर्क ग्लोबोन्यूज के मुताबिक नागरिक सुरक्षा विभाग ने बताया है कि विमान रिहायशी इलाके में गिरा। इस दौरान वह कई घरों से टकराया। कास्केवेल से रवाना हुआ प्लेन साओ पाओलो जा रहा था। इससे पहले 2007 में बड़ा प्लेन हादसा हुआ था। 2007 में ब्राज़ील का सबसे बड़ा विमान हादसा हुआ था। 2007 में साओ पाउलो में टीएएम एक्सप्रेस विमान हादसे में 199 लोगों की मौत हो गई थी।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story