BRICS Summit 2024 : पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से की मुलाकात, कहा - भारत शांति के लिए मदद को तैयार

BRICS Summit 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मंगलवार को कज़ान पहुंचे।

Network
Newstrack Network
Published on: 22 Oct 2024 10:54 AM GMT (Updated on: 22 Oct 2024 11:26 AM GMT)
BRICS Summit 2024 : पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से की मुलाकात, कहा - भारत शांति के लिए मदद को तैयार
X

BRICS summit 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मंगलवार को कज़ान पहुंचे। यहां पीएम और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए खूबसूरत शहर कज़ान में आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। भारत के इस शहर के साथ गहरे और ऐतिहासिक संबंध हैं। यहां भारत का नया दूतावास खुलने से ये संबंध और मजबूत होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि शांति के लिए जो भी भूमिका आवश्यक होगी, भारत उसे निभाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन महीनों में मेरा दो बार रूस आना हमारे करीबी समन्वय और गहरी मित्रता को दर्शाता है। जुलाई माह में मास्को समिट से हर क्षेत्र में सहयोग और बल मिला है। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष मेंं BRICS की सफल अध्यक्षता के लिए बधाई। BRICS ने अपनी अलग पहचान बनाई है, कई देश इससे जुड़ना चाहते हैं। मैं ब्रिक्स समिट में भाग लेने को उत्सुक हूं।

भारत हरसंभव मदद को तैयार

पीएम मोदी ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष के विषय पर हम लगातार सम्पर्क में रहे हैं। हमारा मानना है कि समस्याओं का समधान शांतिपूर्वक तरीके से ही होना चाहिए। शांति और स्थिरता की बहाली का हम समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे सभी प्रयास मानवता को प्रमुखता देते हैं। आने वाले समय में भी भारत हरसंभव सहयोग देने को तैयार है।

तेजी से बढ़ रहे रूस-भारत संबंध : पुतिन

वहीं, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि इंटरगवर्नमेंटल कमीशन की अगली बैठक 12 दिसंबर को नई दिल्ली में होने वाली है। हमारी संयुक्त परियोजनाएं लगातार प्रगति पर हैं। आपके द्वारा कजान में भारतीय वाणिज्य दूतावास खोले जाने के फैसले हम स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत की नीतियों से दोनों देशों की साझेदारी मजबूत हुई है और व्यापार में सकारात्मक वृद्धि भी देखी जा रही है। पुतिन ने जोर देते हुए कहा कि रूस-भारत संबंध तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि BRICS सदस्य देशों को सहयोग को और बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता है।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story