×

Summer Red Alert In Britain: ब्रिटेन में पहली बार गर्मी का रेड अलर्ट, 40 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

ब्रिटेन में पहली बार 40 डिग्री सेल्सियस के तापमान का अनुमान लगाया गया है और मौसम कार्यालय ने असाधारण गर्मी के लिए पहली बार रेड अलर्ट जारी किया है।

Neel Mani Lal
Written By Neel Mani Lal
Published on: 15 July 2022 1:03 PM GMT
Summer Red Alert In Britain
X

Summer Red Alert In Britain। (Social Media)

Summer Red Alert In Britain: ब्रिटेन में पहली बार 40 डिग्री सेल्सियस के तापमान का अनुमान लगाया गया है और मौसम कार्यालय ने असाधारण गर्मी के लिए पहली बार रेड अलर्ट (Summer Red Alert In Britain) जारी किया है।

अगले सप्ताह की शुरुआत में इंग्लैंड (England) के एक बड़े हिस्से में असाधारण गर्मी के प्रभावित होने की संभावना है, कुछ स्थानों पर तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और शायद 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

"रेड एक्सट्रीम हीट" चेतावनी मध्य, उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणपूर्वी इंग्लैंड के कुछ हिस्सों के लिए सोमवार और मंगलवार (18 और 19 जुलाई) को कवर करेगी। वैसे, 17 से 19 जुलाई के लिए इंग्लैंड और वेल्स के अधिकांश हिस्सों में अत्यधिक गर्मी की चेतावनी जारी की गई है। चेतावनी वाले क्षेत्रों को कॉर्नवाल, वेस्ट वेल्स और दक्षिणी स्कॉटलैंड के कुछ हिस्सों को कवर करने के लिए भी बढ़ाया जा रहा है।

अगले सप्ताह की शुरुआत में रिकॉर्डतोड़ तापमान की संभावना : पॉल गुंडरसन

मौसम कार्यालय के मुख्य मौसम विज्ञानी पॉल गुंडरसन (Chief Meteorologist Paul Gunderson) ने कहा है कि - अगले सप्ताह की शुरुआत में असाधारण और रिकॉर्ड-तोड़ तापमान की संभावना है। वर्तमान में 50 फीसदी संभावना है कि तापमान को 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर देख सकते हैं और 80 फीसदी संभावना है कि एक नए अधिकतम तापमान तक पहुंच जाएंगे।

उन्होंने कहा कि खासकर शहरी क्षेत्रों में रातें भी असाधारण रूप से गर्म होने की संभावना है। इससे लोगों और बुनियादी ढांचे पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा। इसलिए, यह महत्वपूर्ण है कि लोग गर्मी के लिए योजना बनाएं और अपनी दिनचर्या बदलने पर विचार करें। गर्मी के इस स्तर का स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी द्वारा इंग्लैंड के लिए वर्तमान हीट हेल्थ वार्निंग को लेवल 4 तक बढ़ाया गया है। यह पहली बार है जब यूके में 40 डिग्री सेल्सियस का अनुमान लगाया गया है। यूके में वर्तमान रिकॉर्ड उच्च तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस है, जो 25 जुलाई 2019 को कैम्ब्रिज बॉटैनिकल गार्डन में पहुंचा था।

यूके के अलग-अलग हिस्सों में 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की संभावना

मौसम पूर्वानुमान मॉडल कई बार चलाए जाते हैं ताकि हमें किसी विशेष घटना की संभावना को मापने में मदद मिल सके और अनिश्चितता का अनुमान लगाया जा सके। कुछ मॉडल अब अगले सप्ताह की शुरुआत के लिए यूके के अलग-अलग हिस्सों में 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक के अधिकतम तापमान की 50 फीसदी कक संभावना पैदा कर रहे हैं। 80 फीसदी संभावना है किगर्मी के वर्तमान रिकॉर्ड को पार कर लिया जाएगा।

जलवायु परिवर्तन ने ब्रिटेन में तापमान चरम सीमा की संभावना को पहले ही प्रभावित कर दिया है। ब्रिटेन में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान की संभावना मानव निर्मित हो सकती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि किसी दिए गए वर्ष में यूके में कहीं भी 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान होने की संभावना भी तेजी से बढ़ रही है।

ब्रिटेन में ग्रीष्मकाल 100 से 300 वर्षों में करता वापसी

हाल ही में मौसम कार्यालय के अध्ययन में पाया गया कि ब्रिटेन में 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर का ग्रीष्मकाल 100 से 300 वर्षों में वापसी करता है। अगर उत्सर्जन में कमी करते भी हैं तो ये अवधि सन 2100 तक 15 साल घट सकती है। वैश्विक मौसम पैटर्न में बदलाव के कारण प्राकृतिक जलवायु परिवर्तन के भीतर अत्यधिक गर्मी की घटनाएं होती हैं। हालांकि, हाल के दशकों में इन घटनाओं की आवृत्ति, अवधि और तीव्रता में वृद्धि स्पष्ट रूप से ग्लोबल वार्मिंग से जुड़ी हुई है और इसे मानव गतिविधि के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story