×

ये है सबसे खुंखार रेपिस्ट, 190 पुरुषों के साथ ऐसे किया रेप, जान दंग रह जाएंगे

देश और दुनिया से आए दिन रेप और हत्या के मामले सामने आते रहते हैं। लेकिन अब एक सनसनीखेज खुलासा हुआ जिसे जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। एक बहुत ही खतरनाक अपराधी के बारे में खुलासा हुआ है।

Dharmendra kumar
Published on: 7 Jan 2020 12:13 PM GMT
ये है सबसे खुंखार रेपिस्ट, 190 पुरुषों के साथ ऐसे किया रेप, जान दंग रह जाएंगे
X

नई दिल्ली: देश और दुनिया से आए दिन रेप और हत्या के मामले सामने आते रहते हैं। लेकिन अब एक सनसनीखेज खुलासा हुआ जिसे जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। एक बहुत ही खतरनाक अपराधी के बारे में खुलासा हुआ है। इस अपराधी ने 190 पुरुषों के साथ रेप किया है। 36 साल के अपराधी रेनहार्ड सिनागा को 136 काउंट्स ऑफ रेप के लिए दोषी करार दिया गया है। इसके साथ ही उसे उम्रकैद की सजा सुना दी गई है।

ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक रेनहार्ड को सबसे खतरनाक रेपिस्ट बताया गया है। सोमवार को रेनहार्ड को आजीवन जेल की सजा सुनाई गई है। उसने तमाम जघन्य वारदातों को 2015 से 2017 के बीच अंजाम दिया था। कोर्ट ने सजा का ऐलान करते हुए शख्स को बेहद खतरनाक अपराधी बताया।

पुलिस के मुताबिक रेनहार्ड के पीड़ितों की कुल संख्या 200 तक हो सकती है। कई मामलों में जांच होना बाकी है। रेनहार्ड ने मैनचेस्टर में स्थित अपने 2 कमरे के फ्लैट में सभी 190 लोगों के साथ रेप किया।

इसी फ्लैट में तमाम अपराधों को अंजाम दिया

यह भी पढ़ें...निर्भया केस: दोषियों के खिलाफ डेथ वारंट जारी, 22 जनवरी को होगी फांसी

रेनहार्ड की गिरफ्तारी के ठीक बाद खींची गई घर की फोटोज में खून के धब्बे देखे गए थे। पुलिस ने कहा था कि आखिरी पीड़ित व्यक्ति और इस अपराधी के बीच जमकर लड़ाई हुई थी जिसकी वजह से खून के निशान पाए गए।

भी पढ़ें...अमेरिका-ईरान युद्ध! अभी-अभी मची भगदड़, 35 की मौत, 50 से अधिक घायल

पुलिस ने अपराधी के घर से बड़ी मात्रा में शराब बरामद किया है। शराब पिलाने के दौरान ही वह पीड़ितों को ड्रग दे दिया करता था। रेनहार्ड के फ्लैट के पास ही एक नाइटक्लब है। नाइटक्लब में आने वाले कई लोगों को अपना शिकार बनाया था।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story