×

Johannesburg Road Accident: श्रद्धालुओं से भरी बस पुल से गिरी, 46 लोगों की मौत

Johannesburg Road Accident: जोहान्सबर्ग। दक्षिण अफ़्रीका में ईस्टर उत्सव के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को ले जा रही एक बस एक पहाड़ी दर्रे पर बने पुल से गिर गई और उसमें आग लग गई, जिससे कम से कम 46 लोगों की मौत हो गई है।

Network
Newstrack Network
Published on: 29 March 2024 5:33 PM GMT
A bus full of devotees fell from the bridge in Johannesburg, 46 people died
X

जोहान्सबर्ग में श्रद्धालुओं से भरी बस पुल से गिरी, 46 लोगों की मौत: Photo- Social Media

Johannesburg Road Accident: दक्षिण अफ़्रीका में ईस्टर उत्सव के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को ले जा रही एक बस एक पहाड़ी दर्रे पर बने पुल से गिर गई और उसमें आग लग गई, जिससे कम से कम 46 लोगों की मौत हो गई है। उत्तरी प्रांत लिम्पोपो के अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना में सिर्फ एक बच्चा जीवित बचा है। ये बस मम्मटलाकाला पुल से फिसल गई और 164 फीट नीचे खड्ड में गिर गई। क्रैश होते ही उसमें आग लग गई।

बस पुल पर चढ़ गई और नीचे गिर गई

दक्षिण अफ़्रीकी पुलिस ने कहा कि दुर्घटना में पड़ोसी देश बोत्सवाना के 31 महिला और 15 पुरुष यात्रियों की मौत हो गई। बस चालक ने नियंत्रण खो दिया था और ममातलाकला के पास एक पुल पर बाधाओं से टकरा गया। बस पुल पर चढ़ गई और नीचे गिर गई।

अब तक केवल 34 शव ही मिले

अब तक केवल 34 शव ही मिले हैं। 34 में से केवल नौ की पहचान हो पाई है। सभी पीड़ित बोत्सवाना की राजधानी गैबोरोन के पास मोलेपोलोल गांव के थे। कुछ शव ऐसे जले हुए थे जिनकी पहचान नहीं हो पा रही है, जबकि अन्य मलबे के अंदर फंसे हुए थे या घटनास्थल पर इधर-उधर बिखरे हुए थे। पुलिस के बयान में कहा गया है कि अधिकारियों ने मृतक के अवशेषों की पहचान करने और उन्हें वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ये बस पड़ोसी देश बोत्सवाना से मोरिया शहर जा रही थी, जो लोकप्रिय ईस्टर तीर्थयात्रा का आयोजन करता है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story