अमेरिका में अवैध रूप से घुसने वाले भारतीयों की गिरफ्तारियों में 56 फीसदी तक कमी : अधिकारी

एक शीर्ष अधिकारी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को यह जानकारी दी। ट्रंप प्रशासन देश में अवैध प्रवासियों को आने से रोकने के लिए दक्षिण मैक्सिको सीमा पर दीवार बना रहा है।

Roshni Khan
Published on: 6 April 2019 7:45 AM GMT
अमेरिका में अवैध रूप से घुसने वाले भारतीयों की गिरफ्तारियों में 56 फीसदी तक कमी : अधिकारी
X

वाशिंगटन: अमेरिका में घुसने की कोशिश करने वाले भारतीयों की गिरफ्तारी में कमी आयी है। कैलिफोर्निया में अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर कंक्रीट की दीवार बनने के कारण इन गिरफ्तारियों में 56 फीसदी तक की कमी आयी है।

ये भी देखें:ऐसे हुआ मां के शैल रुप का जन्म, नवरात्रि के पहले दिन इनकी ही होती है पूजा

एक शीर्ष अधिकारी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को यह जानकारी दी। ट्रंप प्रशासन देश में अवैध प्रवासियों को आने से रोकने के लिए दक्षिण मैक्सिको सीमा पर दीवार बना रहा है।

डेल रियो सेक्टर के चीफ पेट्रोल एजेंट फेलिक्स शावेज ने शुक्रवार को कैलिफोर्निया में बातचीत के दौरान ट्रंप को बताया कि उनके क्षेत्र में फरवरी से अक्टूबर तक आठ महीनों में सीमा पर दीवार बनाई गई।

ये भी देखें:दुर्गा सप्तशती के इस अध्याय में हैं, कैसे मिलेगी सुंदर पत्नी व धन, जरुर आजमाएं

राष्ट्रपति ने दीवार का निरीक्षण करने के लिए डेल रियो सेक्टर का दौरा किया।

शावेज ने बताया कि दीवार बन जाने से दूसरे देशों के लोगों का अवैध प्रवेश 75 प्रतिशत तक कम हो गया है।

(भाषा)

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story