×

पाकिस्तान ने भारतीय उपउच्चायुक्त को किया तलब, संघर्षविराम पर हुई बात

Rishi
Published on: 8 Aug 2017 1:47 PM GMT
पाकिस्तान ने भारतीय उपउच्चायुक्त को किया तलब, संघर्षविराम पर हुई बात
X

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने संघर्षविराम उल्लंघन को लेकर मंगलवार को भारत के उपउच्चायुक्त जे. पी. सिंह को तलब किया। एक दिन पहले नियंत्रण रेखा पर दोनों ओर से हुई गोलीबारी में एक पाकिस्तानी महिला की मौत हो गई थी।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि वह मंगलवार को नियंत्रण रेखा के नजदीक खुइराट्टा और कारेल सेक्टर में भारतीय सेना द्वारा संघर्षविराम का उल्लंघन करने की निंदा करता है, जिसमें मंगलवार को एक अन्य महिला घायल हो गई।

ये भी देखें:तो क्या भ्रष्टाचार-विरोध पर सिर्फ दिखावा कर रहे हैं PM मोदी, RTI में हुआ खुलासा

वक्तव्य में कहा गया है, "संयम रखने की अपील के बावजूद भारत लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन करता रहा है। इस साल अब तक भारतीय सुरक्षा बलों ने नियंत्रण रेखा और सीमा (वर्किंग बाउंड्री) पर 600 से अधिक बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है, जिसमें 25 निर्दोष नागरिकों की मौत हो गई और 110 से अधिक घायल हुए।"

ये भी देखें:भ्रष्टाचार का खुलासा! यूपी सरकार बदली, लेकिन खनन माफिया बेखौफ

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय का कहना है कि पिछले साल भारतीय सैनिकों ने 382 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया था।

साथ ही पाकिस्तान ने यह भी कहा है कि उसने भारत से 2003 में की गई संघर्षविराम संधि का सम्मान करने और संघर्षविराम उल्लंघनों की जांच किए जाने का अनुरोध किया है।

भारतीय उपउच्चायुक्त से यह भी कहा गया कि भारत और पाकिस्तान में नियुक्त संयुक्त राष्ट्र मिलिट्री ऑब्जर्वर ग्रुप को जम्मू एवं कश्मीर में अपना काम करने की इजाजत दी जानी चाहिए।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story