×

विश्व पृथ्वी दिवस: मनाएं असली घर का जन्मदिन

आज 22 अप्रैल विश्व पृथ्वी दिवस का दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस दिन को पृथ्वी दिवस के तौर पर मनाने का सबसे बड़ा उद्देश्य लोगों को याद दिलाना होता है कि पृथ्वी और इसका पर्यावरण हमें जीवन प्रदान करता है।

Vidushi Mishra
Published on: 22 April 2019 9:56 AM GMT
विश्व पृथ्वी दिवस: मनाएं असली घर का जन्मदिन
X

लखनऊ: आज 22 अप्रैल विश्व पृथ्वी दिवस का दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस दिन को पृथ्वी दिवस के तौर पर मनाने का सबसे बड़ा उद्देश्य लोगों को याद दिलाना होता है कि पृथ्वी और इसका पर्यावरण हमें जीवन प्रदान करता है। इस दिन पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी को बचाने का संकल्प लिया जाता है।

विश्व पृथ्वी दिवस 2019 थीम

इस वर्ष विश्व पृथ्वी दिवस की थीम “Protect Our Species” यानी पेड़- पौधों और जीवों की नस्लों की सुरक्षा करना है। ये हमारे जीवन का अहम हिस्सा हैं, इन्हें खोने न दें।

जानें इस दिन का इतिहास.......

विश्व पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल 1970 से मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत एक अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने की थी। साल 1969 में कैलिफोर्निया के सांता बारबरा में तेल रिसाव के कारण भारी बर्बादी हुई थी, जिससे वह बहुत आहत हुए और पर्यावरण संरक्षण को लेकर कुछ करने का फैसला लिया।

यह भी देखे:पृथ्वी के भौगोलिक और चुंबकीय ध्रुवों में तेजी से हो रहा बदलाव

22 जनवरी को समुद्र में तीन मिलियन गैलेन तेल रिसाव हुआ था, जिससे 10,000 सीबर्ड, डॉल्फिन, सील और सी लायन्स मारे गए थे। इसके बाद नेल्सन के आह्वाहन पर 22 अप्रैल 1970 को लगभग दो करोड़ अमेरिकी लोगों ने पृथ्वी दिवस के पहले आयोजन में भाग लिया था।

ऐसे मनाएं विश्व पृथ्वी दिवस

-आज के दिन कई सरकारी और गैर सरकारी संगठन पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए कार्यक्रम आयोजित करते हैं। ऐसे में संगठनों को वालंटियर्स यानी कार्यकर्ताओं की आवश्यकता होती है। आप उनका हिस्सा बन सकते हैं।

-पृथ्वी पर बढ़ता प्रदूषण और क्लाइमेट चेंज एक गंभीर मुद्दा है। आप पर्यावरण संरक्षण, आवास संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने जैसे मुद्दों पर जागरूकता फैला सकते हैं।

यह भी देखे:पर्यावरण दिवस (5 जून) पर विशेष: संभल जाएं, अब भी है समय

-"अंतर्राष्ट्रीय मातृ पृथ्वी दिवस" के अवसर पर अपने आसपास सड़क या सार्वजनिक स्थान की सफाई की जिम्मेदारी उठाएं और पृथ्वी को स्वस्थ बनाने में योगदान दें।

आप भी पृथ्वी बचाने के लिए अपना योगदान

कचरा कम से कम फैलाएं

हर साल दुनियाफर में अपार कचरा पैदा होता है। प्लास्टिक को ही ले लीजिए, इससे बनी चीजों को विघटित होने पर 450 साल से भी ज्यादा वक्त लग जाता है। तो इसकी जगह आप ऐसी चीजें खरीदें जिसमे प्लास्टिक का यूज न हुआ हो।

लगाएं अधिक पेड़

अधिक प्रदूषण और अधिक मात्रा में पेड़ों की कटाई के कारण दिनों-दिन पेड़ों की संख्या कम होती जा रही है। जिससे कि आने वाले दिनों में सांस लेना भी दुभर हो जाएगा। इसलिए अधिक से अधिक पेड़ों को लगाएं।

कम बिजली का करें इस्तेमाल

दिन को जरुरत न हो डिम-लाइट का इस्तेमाल न करें। इससे बिजली उत्पादन में बहुत ही कम प्राकृतिक संसाधन का खर्च होगा।

यह भी देखे:नीलम नदी का पानी मोड़ने पर PoK में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन

बेकार में पानी न बहाए

जरुरत हो उतना ही पानी बहाएं। ज्यादा पानी बहाना आने वाले समय में हमे पानी के लिए मोहताज कर सकता है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story