×

चीन ने उठाया बड़ा कदम, शहर में जानवरों को लेकर किया ये एलान

एक प्रमुख मीडिया प्रकाशन की एक रिपोर्ट के अनुसार वुहान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर एक नया रेग्युलेशन जारी किया गया है। जिसमें ये जानकारी दी गई है।

Aradhya Tripathi
Published on: 21 May 2020 9:43 AM GMT
चीन ने उठाया बड़ा कदम, शहर में जानवरों को लेकर किया ये एलान
X

पिछले कुछ महीनों से कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में हाहाकार मचा रखा। इस वायरस की शुरुआत चीन के शहर वुहान से हुई थी। वैसे अधिकतर लोगों को मानना है कि ये वायरस जानवर से फैला है। कुछ का कहना है कि चमगादड़ों से तो कुछ का कहना है कुछ और। लेकिन चीन ऐसे दावों को फ़िलहाल अभी तक झूठलाता ही आया है। लेकिन इन सबके बावजूद अब चीन ने एक बड़ा कदम उठाते हुए कोरोना वायरस को जन्म देने वाले वुहान शहर में जंगली जानवरों के खाने पर अगल पांच साल तक के लिए बैन लगा दिया है।

वुहान में 5 साल के लिए जंगली जानवरों के खाने पर प्रतिबंध

वुहान सरकार की ओर से एक नोटिस जारी करके ये बताया गया कि ये नई नीति अगले पांच साल तक लागू रहेगी। एक प्रमुख मीडिया प्रकाशन की एक रिपोर्ट के अनुसार वुहान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर एक नया रेग्युलेशन जारी किया गया है। इस नए रेग्युलेशन के अनुसार जंगली जानवरों के खाने और शिकार करने पर वुहान में प्रतिबंध लगाया जाता है। आदेश के अनुसार जंगली जानवरों और उनके उत्पादों की खपत को प्रतिबंधित किया जाता है, जिसमें सभी स्थलीय वन्यजीव शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- प्रियंका-राहुल की सुरक्षा में बड़ा फेरबदल, साये की तरफ हर पल साथ रहेगी ये खास टीम

वन्यजीव जानवर जो राष्ट्रीय और हुबेई प्रांतीय संरक्षण सूची में हैं। इनमें राष्ट्रीय महत्वपूर्ण संरक्षण के तहत कीमती जलीय जंगली जानवर और लुप्तप्राय जलीय जंगली जानवर भी शामिल हैं। यानी किआ अब वुहान में लोमड़ी, मगरमच्छ, भेड़िये, सांप, चूहे, मोर समेत कई जंगली जानवरों को खाने पर 5 साल टाक के लिए प्रतिबन्ध लग गया है। इसके साथ अब वुहान में किसी भी संगठन या व्यक्ति को वाइल्डलाइफ या उससे जुड़े उत्पादों के प्रोडक्शन, प्रोसेस करने, इस्तेमाल या कमर्शल ऑपरेशन की इजाजत नहीं होगी।

वेट मार्केट को जनवरी में ही कर दिया गया था बंद

चीन पर जानवरों का मांस खाने को लेकर अक्सर कई तरह के आरोप लगते रहे हैं। चीन में हर जंगली जानवर का मांस खाया जाता है। एक तरीके से हम कह सकते हैं कि चीन में लोग कुछ भी खा लेते हैं। ऐसे में इस बड़ी आबादी वाले वुहान में इस प्रकार का प्रतिबंध व'ओ भी 5 साल के लिए चीन सरकार की ओर से उठाया गया एक बड़ा कदम है। कोरोना को जन्म देने वाले वुहान शहर में स्थित वेट मार्केट को चीन ने वायरस के प्रसार को रोकने के लिए जनवरी में ही बंद करने का फैसला लिया था

ये भी पढ़ें- मिलेंगे 7500-7500 रुपये: सरकार ने किया ये ऐलान, हाथों-हाथ मिल रही पहली किश्त

और वन्यजीवों के व्यापार और खपत पर अस्थाई प्रतिबंध लगाने का आदेश पहले ही दिया था। अब जब इस वायरस ने पूरी दुनिया को घेर लिया तब चीन की ओर से ऐसे बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। अगर चीन की तरफ से पहले ही ये कदम उठा लिए जाते तो शायद इस वायरस को इतने विकराल रूप में पहुँचने से रोका जा सकता था। लेकिन अब ये वायरस पूरी दुनिया में तबाही मचाये हुए है।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story