×

CHINA: बच्ची ने पढ़ी कुरान, स्कूलों में धार्मिक गतिविधियां बैन

Newstrack
Published on: 7 May 2016 9:31 AM GMT
CHINA: बच्ची ने पढ़ी कुरान, स्कूलों में धार्मिक गतिविधियां बैन
X

बीजिंगः चीन के अफसरों ने गांसू प्रांत में नर्सरी स्कूलों में धार्मिक गतिविधियों पर बैन लगा दिया है। इसकी वजह ये है कि एक छोटी बच्ची के यहां कुरान पढ़ने का वीडियो वायरल हुआ था।

क्या है मामला?

-गांसू प्रांत के लिनशिया में नर्सरी स्कूल में बच्ची ने कुरआन पढ़ी थी।

-किसी ने कुरआन पढ़ती बच्ची का वीडियो बना लिया था।

-वीडियो वायरल होने के बाद अफसरों ने बैन का आदेश दिया।

-शिक्षा अधिकारियों ने नर्सरी स्कूल की आलोचना भी की है।

-इसे युवा पीढ़ी के मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान बताया गया है।

यह भी पढ़ें... चीन ने किया मसूद अजहर पर प्रतिबंध का विरोध, भारत ने जताई नाराजगी

वीडियो में क्या था?

-वीडियो में अज्ञात बच्ची सिर ढककर बैठी थी।

-वह कुरान की आयतें पढ़ रही थी।

-दर्जनों अन्य छात्र भी मुस्लिम वेशभूषा में मौजूद थे।

उइगुरों पर पहले ही कई प्रतिबंध

-चीन में मुस्लिम उइगुरों पर कई तरह के बैन पहले ही लगे हैं।

-पिछले साल कई जगह सरकारी कर्मचारियों के रोजा रखने पर रोक लगी थी।

-उइगुरों के कई गुट इसका हिंसक विरोध करते रहते हैं।

Newstrack

Newstrack

Next Story