×

चीन ने कहा- भारत के NSG में शामिल होने से नहीं है एतराज

By
Published on: 18 May 2016 9:25 AM GMT
चीन ने कहा- भारत के NSG में शामिल होने से नहीं है एतराज
X

नई दिल्ली: भारत के न्यूक्लियर सप्लॉयर्स ग्रुप (एनएसजी) में सदस्यता के दावे को रोकने से चीन ने बुधवार को इनकार किया। चीन ने कहा कि वह इस समूह में भारत के प्रवेश के लिए समाधान खोज रहा है। इसके खातिर वह भारत और 48 देशों के सदस्यों के साथ काम करेगा। चीनी उप विदेश मंत्री ने कहा कि इस मुद्दे पर संबंधित पक्षों के बीच बातचीत करने की जरूरत है।

चीनी उप विदेश मंत्री लिउ झेनमिन ने क्या कहा?

-उन्होंने कहा कि चीन भारत के एलीट क्लब में प्रवेश को नहीं रोक रहा है।

-मुझे लगता है कि एनएसजी सदस्यता कोई नया मुद्दा नहीं है।

-यह कई वर्षों से चल रहा मुद्दा है। इसे एनपीटी सदस्यों के साथ मिलकर सुलझाना चाहिए।

ये भी पढ़ें...भारतीय सीमा पर तैनात सैन्य कमान के रैंक में चीन ने किया सुधार

-चीन के मंत्री बहुपक्षीय कानून सम्मेलन में भाग लेने यहां आए थे।

-परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह के सदस्यों को एनपीटी का हिस्सा होना चाहिए।

-इसलिए चीन समाधान निकालने के लिए भारत सहित अन्य के साथ मिलकर काम करेगा।

Next Story