×

Shanghai Lockdown: चीन में लॉकडाउन से फूटा लोगों का गुस्सा, दी त्रासदी की चेतावनी, वीडियो वायरल

Shanghai Lockdown: चीन के सबसे बड़े शहर शंघाई में सरकार ने कठोर लॉकडाउन लगा दिया है। जिससे लोगों की नाराजगी देखने को मिल रही है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shreya
Published on: 11 April 2022 12:55 PM GMT
Shanghai Lockdown: चीन में लॉकडाउन से फूटा लोगों का गुस्सा, दी त्रासदी की चेतावनी, वीडियो वायरल
X

लॉकडाउन (कॉन्सेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Shanghai Lockdown: चीन में एक बार फिर से कोरोना वायरस महामारी (Corona Virus) का प्रकोप देखने को मिल रहा है। कोविड-19 संक्रमण की जन्मस्थली माना जाने वाले चीन में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिस वजह से सरकार ने कठोर कदम उठाए हैं। देश 'जीरो कोविड पॉलिसी' का पालन कर रहा है। ऐसे में चीन के सबसे बड़े शहर शंघाई (Shanghai) में सरकार ने कठोर लॉकडाउन (Lockdown) लगा दिया है। जिससे लोगों की नाराजगी देखने को मिल रही है।

बता दें कि शंघाई में कोविड की स्थिति को देखते हुए चीनी सरकार द्वारा लगाए गए सख्त लॉकडाउन के चलते सरकार के प्रति लोगों का गुस्सा फूट रहा है। इसके कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। जिसमें लोग अपने अपने अपार्टमेंट में चिल्लाते सुने जा सकते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियोज सामने आए हैं, जिनमें लोगों को अपने स्थानीय अधिकारियों के साथ लड़ते देखा जा सकता है। केवल इतना ही नहीं लोग सख्त लॉकडाउन के गंभीर परिणाम को लेकर भी चेतावनी दे रहे हैं।

5 अप्रैल से घरों में कैद हैं शंघाई के लोग

गौरतलब है कि शंघाई में कोविड मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में 'जीरो कोविड पॉलिसी' के तहत चीन ने 5 अप्रैल को शंघाई में लॉकडाउन लगाया था। जिसके बाद से करीब 26 करोड़ लोग अपने अपने घरों में कैद हो गए हैं। लोगों के पास खाने पीने के सामान की भी भारी कमी हो गई है। इस वजह से लोगों में सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।

अमेरिका के स्वास्थ्य वैज्ञानिक ने ट्वीट किए वीडियो

इस बीच अमेरिका के रहने वाले जाने-माने स्वास्थ्य वैज्ञानिक डॉ एरिक फीगल-डिंग ने शंघाई के कुछ वीडियो ट्वीट किए हैं, जो बेहद चिंताजनक हैं। इस वीडियो में लोग अपने अपने अपार्टमेंट से चिल्ला रहे हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, लॉकडाउन के सातवें दिन शंघाई के लोग अपने ऊंचे अपार्टमेंट्स से स्थानीय बोली शंघानी में चिल्ला रहे हैं। एक व्यक्ति का कहना है कि बहुत परेशानियां होने वाली हैं। लोगों को ज्यादा दिन तक नहीं रोका जा सकता। व्यक्ति ने त्रासदी होने की भी बात कही है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story