×

चीन ने उठाया कोरोना के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा कदम, किया ये काम

एक प्रमुख मीडिया प्रकाशन के अनुसार चीन के वुहान के स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को वुहान में रिकॉर्ड 14.7 लाख कोरोना टेस्ट किए गए

Aradhya Tripathi
Published on: 24 May 2020 6:44 AM GMT
चीन ने उठाया कोरोना के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा कदम, किया ये काम
X

चीन से शुरू हुए कोरोना वायरस का कहर अभी भी जारी है। आए दिन दुनिया में इससे संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इस वायरस की शुरुआत चीन के वुहान शहर से हुई थी। अब चीन ने ही एक ऐसा बड़ा कदम उठाया है जो अभी तक दुनिया का कोई भी देश नहीं कर पाया है। चीन ने वुहान शहर में एक दिन में 14.7 लाख कोरोना वायरस टेस्ट किए। जो दुनिया में किसी भी देश के द्वारा किए गए सबसे अधिक टेस्ट हैं। ये जानकारी वह के स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा दी गई।

चीन ने किए एक दिन में रिकॉर्ड 14.7 लाख टेस्ट

एक प्रमुख मीडिया प्रकाशन के अनुसार चीन के वुहान के स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को वुहान में रिकॉर्ड 14.7 लाख कोरोना टेस्ट किए गए वहीं उससे पहले गुरूवार को भी 10 लाख कोरोना टेस्ट किए गए। जो कि दुनिया में किसी भी देश में किए कोरोना टेस्ट से ज्यादा हैं। गौरतलब है कि चीन का वुहान शहर ही कोरोना वायरस का जन्मदाता है। ऐसे में कुछ दिन पहले चीन ने वुहान की पूरी आबादी का कोरोना टेस्ट करने का फैसला लिया था।

ये भी पढ़ें- सावधान! हल्के में ना लें बच्चे के रोने की आदत, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

चीन की ओर से ये कहा गया था कि वे 2 हफ्ते में वुहान की पूरी 1.1 करोड़ आबादी का टेस्ट करना चाहते हैं। कोरोना वायरस की शुरुआत ही चीन के वुहान शहर से हुयी थी। लेकिन बाद में हालातों को सुधरता देख वुहान से 8 अप्रैल को को लॉकडाउन हटा दिया गया था। जिसके बाद 9-10 मई को पहला कलस्टर सामने आया था। वुहान में एक दिन में 14.7 लाख लोगों के Nucleic Acid टेस्ट किए गए हैं।

दुनियाभर में जारी कोरोना कहर

चीन ने मामलों में कमी देखते हुए वुहान शहर से लॉकडाउन हटा दिया था। लेकिन लॉकडाउन हटाते ही एक दम से फिर से मामलों में बढ़ोत्तरी शुरू हो गई थी। जिसके बाद 14 मई से चीन ने वुहान में उन लोगों के कोरोना टेस्ट करना शुरू कर दिया था जिनमें कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं दिख रहे थे। फिलहाल चीन के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार चीन में अब तक 84 हजार लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4600 लोगों की मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें- मुफ्त में चलाए ट्रेन: गुजरात HC ने प्रवासियों को राहत देने के लिए कही ये बात

चीन का कहना है कि अब वुहान में हालात बेहतर हैं। वहीं पूरी दुनिया में इस वायरस का कहर अभी भी जारी है। आए दिन नए केसों में बढ़ोत्तरी होती ही जा रही है। दुनियाभर में कोरोना वायरस के 53,11,089 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। वहीं इस जानलेवा वायरस से अब तक 3,42,104 लोगों की जान जा चुकी है।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story