TRENDING TAGS :
China: चीन में कोरोना का भीषण कहर, अब शंघाई में लॉकडाउन का एलान, घरों में कैद हुए लोग
China: सोमवार को चीन ने बड़ा कदम उठाया है। चीन ने अपने सबसे नामी शहर शंघाई के बड़े हिस्से पर लॉकडाउन का एलान कर दिया है।
चीन में लगा लॉकडाउन: Photo - Social Media
China: चीन में कोरोना का कहर एक बार फिर से तेजी से बढ़ रहा है। इस दौरान दो साल के सबसे भीषण कोरोना के कहर से चीन जूझ रहा है। छोटे-छोटे शहरों में लॉकडाउन के बाद अब सोमवार को चीन ने बड़ा कदम उठाया है। चीन ने अपने सबसे नामी शहर शंघाई के बड़े हिस्से पर लॉकडाउन का एलान कर दिया है। साथ ही शहर में कई जगहों पर कोरोना टेस्टिंग भी शुरू कर दी गई है। लोगों से सावधानी बरतने को कहा गया है।
इस बारे में स्थानीय सरकार ने बताया कि शंघाई के पूडोंग और उसके आसपास के इलाकों में सोमवार से शुक्रवार तक के लिए लॉकडाउन का एलान किया गया है। दरअसल पूडोंग जगह एक फाइनेंशिल डिस्ट्रिक्ट है। ऐसे में शंघाई में लॉकडाउन के दूसरे चरण में शहर को बांटने वाली हुआंगपु नदी के पश्चिमी क्षेत्र में शुक्रवार से पांच दिन का लॉकडाउन होगा।
ऐसे में लॉकडाउन के दौरान लोगों को घरों के अंदर ही रहना होगा। इस दौरान बाहरी संपर्क को पूरी तरह से बंद करने के लिए किसी भी वस्तु या सामान की डिलीवरी को चेकपॉइंट पर छोड़ दिया जाएगा।
साथ ही शहर में लॉकडाउन के दौरान आवश्यक कारोबार यानी बिजनेस को छोड़कर सारे व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। साथ ही सार्वजनिक परिवहनों पर भी पूरी तरह से मनाही रहेगी। बढ़ते मामलों को देखते हुए शंघाई में बड़े पैमाने पर लोगों की कोरोना जांच का अभियान शुरू कर दिया गया है।
बताया जा रहा कि 2.60 करोड़ की आबादी वाले शंघाई के तमाम इलाकों में पहले से लॉकडाउन लगा हुआ है। इन जगहों पर लगातार कोविड टेस्ट किए जा रहे हैं। वहीं इससे पहले शंघाई का डिज्नी थीम पार्क भी बंद किया जा चुका है।