×

चीन 2021 में लाल ग्रह पर यान उतारने की कर रहा है तैयारी

Newstrack
Published on: 7 March 2016 8:02 AM GMT
चीन 2021 में लाल ग्रह पर यान उतारने की कर रहा है तैयारी
X

बीजिंगः 2011 में अपने पहले मिशन के असफल होने के एक दशक बाद चीन 2021 में मंगल ग्रह पर एक यान उतारने की योजना बना रहा है। अब तक भारत, रूस, अमेरिका और यूरोपीय संघ को मंगल मिशन में सफलता मिल चुकी है।

चीन 2020 में मंगल पर उतारेगा यान

-ऐसी संभावना है कि चीन 2020 में मंगल ग्रह पर एक यान भेजेगा।

-यह सफल रहा तो अंतरिक्ष के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों की तरफ से यह एक उपहार होगा।

-सात से दस महीनों की उड़ान भरने के बाद 2021 में यान के मंगल पर पहुंचने की उम्मीद है।

चीनी अधिकारी ऐ.पीजिआन ने क्या कहा?

-चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना वर्ष 1921 में हुई थी।

-महीनों की उड़ान के बाद सीपीसी की 100वीं वषर्गांठ पर यान के मंगल पर उतरने की उम्मीद है।

-चीन को इसकी चंद्रमा परियोजना से बहुत अधिक अनुभव प्राप्त हो गये है।

-हमारी टीम ने 2013 में चंद्रमा परियोजना को पूरा किया था।

-अब तक हमें 400 मिलियन किलोमीटर की दूरी के साथ संचार मुद्दे पर सफलता मिली है।

-मुख्य कठिनाई मंगल पर उतरने में है।

-चीन का रूस के साथ एक संयुक्त अभियान के तहत मंगल पर यान भेजने का पहला मिशन 2011 में असफल हो गया था।

-अब तक सिर्फ अमेरिका, पूर्व सोवियत संघ, यूरोपीयन स्पेस एजेंसी और भारत को मंगल मिशन में सफलता मिली है।

Newstrack

Newstrack

Next Story