×

China 3rd List of Names: चीन का अरुणाचल प्रदेश पर नया पैंतरा, 11 जगहों को दिया 'चीनी नाम'

China 3rd List of Names: चीन, अरुणाचल प्रदेश पर अपना अधिकार स्थापित करने को लेकर लगातार भारत पर दबाव बनाता जा रहा है। चीन ने अब अरुणाचल प्रदेश के लिए नामों की तीसरी लिस्ट जारी की है।

Aman Kumar Singh
Published on: 3 April 2023 9:05 PM GMT (Updated on: 3 April 2023 9:15 PM GMT)
China 3rd List of Names: चीन का अरुणाचल प्रदेश पर नया पैंतरा, 11 जगहों को दिया चीनी नाम
X
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Social Media)

China 3rd List of Names: चीन समय-समय पर भारत को उकसाने की कोशिश करता रहता है। इसी कड़ी में चीन ने अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के लिए नामों की तीसरी लिस्ट सोमवार (04 अप्रैल) को जारी की। चीन ने इस सूची में अरुणाचल के 11 स्थानों के नाम बताए हैं। गौरतलब है कि, चीन लंबे समय से अरुणाचल प्रदेश पर अपना अधिकार जताता रहा है। चीन इसके लिए लगातार भारत पर दबाव बनाता रहा है। चीन ने नामों की पहली लिस्ट साल 2017 में जारी की थी। जिसमें उसने अरुणाचल के 6 स्थानों के लिए 'चीनी नाम' बताए थे।

चीन के नागरिक मामलों के मंत्रालय ने दक्षिणी तिब्बती क्षेत्र (Southern Tibetan Area) के भीतर अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों को दिखाने वाले मानचित्र के साथ 11 स्थानों की सूची जारी की। यहां तक कि अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर (Itanagar) के करीब एक शहर भी शामिल है।

चीन ने अरुणाचल के 11 जगहों को दिया नाम

चीनी मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश के 11 जगहों के लिए चीनी नामों की लिस्ट जारी की है। इसमें को-ओर्डिनेट्स के साथ जगहों के नाम बताए गए हैं। चीनी सरकार (Chinese government) ने सूची में दो जमीनी क्षेत्र, दो आवासीय क्षेत्र तथा पांच पहाड़ी चोटियां और दो नदियों के नाम दिए हैं।

पहले भी दो लिस्ट जारी कर चुका है चीन

आपको बता दें, अरुणाचल प्रदेश के लिए चीनी मंत्रालय की तरफ से ये तीसरी सूची है। इससे पहले, साल 2017 में पहली और 2021 में दूसरी लिस्ट जारी हुई थी। 2017 में दलाई लामा (The Dalai Lama) के अरुणाचल प्रदेश दौरे से भारत के खिलाफ चीन बौखला गया था। दलाई लामा की यात्रा के बाद चीन ने पहली सूची जारी की थी। पहली लिस्ट में चीन ने अरुणाचल प्रदेश के 6 स्थानों के लिए चीनी नाम दिए थे। जबकि, दूसरी लिस्ट में 15 स्थानों के नाम दिए थे। ये तीसरी कोशिश है जिसमें अरुणाचल के कई स्थानों के नाम बदले गए हैं।

भारत ख़ारिज कर चुका है चीनी अधिकार

अरुणाचल प्रदेश पर चीनी अधिकार को भारत पहले भी नकार चुका है। भारत ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अरुणाचल भारत का हिस्सा था, आज भी है और हमेशा रहेगा। चीनी सरकार के नामों से इस सच्चाई को बदला नहीं जा सकता। 2021 में जब चीन ने ऐसी दूसरी लिस्ट जारी की थी तब भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची (Arindam Bagchi) ने कहा था, 'यह पहली बार नहीं है जब चीनी सरकार ने अरुणाचल प्रदेश का नाम बदलने की कोशिश की है। लेकिन, ये पता होना चाहिए अरुणाचल प्रदेश भारत का है और हमेशा रहेगा।'

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story