चीन की क्रूरता: मुस्लिम महिलाओं के साथ होता है रेप, दी जाती हैं खौफनाक यातनाएं

चीन में वीगर मुसलमानों पर होने वाले अत्याचार को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन द्वारा चलाए जा रहे री-एजुकेशन कैम्पों में वीगर महिलाओं के साथ बलात्कार किया जाता है। उन्हें यौन प्रताड़ना का शिकार बनाया जा रहा है और भीषण यातनाएं दी जा रही हैं।

Ashiki
Published on: 5 Feb 2021 4:12 AM GMT
चीन की क्रूरता: मुस्लिम महिलाओं के साथ होता है रेप, दी जाती हैं खौफनाक यातनाएं
X
चीन का क्रूरता: मुस्लिम महिलाओं के साथ होता है रेप, दी जाती हैं खौफनाक यातनाएं

बीजिंग: चीन में वीगर मुसलमानों पर होने वाले अत्याचार को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन द्वारा चलाए जा रहे री-एजुकेशन कैम्पों में वीगर महिलाओं के साथ बलात्कार किया जाता है। उन्हें यौन प्रताड़ना का शिकार बनाया जा रहा है और भीषण यातनाएं दी जा रही हैं। इन कैंपों की सच्चाई बताई है वहां से बचकर आई एक महिला ने। दरअसल, चीन का शिनजियांग प्रांत और यहां बने हजारों डिटेंशन कैंप, जिनमें लाखों उइगर मुस्लिमों को रखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: लाल किला हिंसा: पुलिस को मिली आरोपियों की तस्‍वीरें! अब नहीं बचेंगे उपद्रवी

दी जाती हैं भीषण यातनाएं

कैंप से बचकर आई महिला ने जो बताया वो रोंगटे खड़े कर देने वाला है। यहां वीगर महिलाओं के साथ बलात्कार के साथ ही उन्हें यातनाएं दी जाती हैं। तरह-तरह से प्रताड़ित भी किया जाता है और यदि कोई आवाज उठाने की कोशिश करता है, तो उसे हमेशा के लिए खामोश कर दिया जाता है। चीन के शिनजियांग प्राप्त में ऐसे कई शिविर हैं, जहां वीगर मुस्लिमों को जबरन कैद करके रखा गया है।

China खारिज करता रहा है आरोप

एक रिपोर्ट के मुताबिक, डिटेंशन कैंपों में मास्क पहनकर लोग आते थे और आधी रात को वो जेल में बंद महिलाओं में से कुछ को चुनते थे, इन्हें ‘ब्लैक रूम’ में ले जाया जाता था। इस रूम में सर्विलांस कैमरे नहीं थे और यहां महिलाओं को यातनाएं दी जाती थीं। चीन पर इस तरह के आरोप पहले भी लग चुके हैं। हालांकि, ये बात अलग है कि चीन शुरुआत से शोषण के आरोपों को खारिज करता रहा है।

ये भी पढ़ें: भयानक बारिश का अलर्ट: इन राज्यों में बरसेंगे बादल और गिरेंगे आले, IMD का अलर्ट

Ashiki

Ashiki

Next Story