×

खिसियाया चीन बोला- जंगी जहाज बनाने के बजाए अपने डेवलपमेंट पर दे ध्यान इंडिया

भारत की तरक्की और पीएम मोदी के विजन से चीन खिसियाया हुआ है। चीनी मीडिया (ग्लोबल टाइम्स) ने भारत को नसीहत देते हुए कहा है कि भारत को हिंद महासागर में चीन से मुकाबले के लिए जंगी जहाज बनाने के बजाए अपने इकोनॉमिक डेवलपमेंट पर ध्यान देना चाहिए।

tiwarishalini
Published on: 24 April 2017 1:10 PM GMT
खिसियाया चीन बोला- जंगी जहाज बनाने के बजाए अपने डेवलपमेंट पर दे ध्यान इंडिया
X
खिसियाया चीन बोला- जंगी जहाज बनाने के बजाए अपने डेवलपमेंट पर दे ध्यान इंडिया

नई दिल्ली: भारत की तरक्की और पीएम मोदी के विजन से चीन खिसियाया हुआ है। चीनी मीडिया (ग्लोबल टाइम्स) ने भारत को नसीहत देते हुए कहा है कि भारत को हिंद महासागर में चीन से मुकाबले के लिए जंगी जहाज बनाने के बजाए अपने इकोनॉमिक डेवलपमेंट पर ध्यान देना चाहिए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत विमानवाहक पोत बनाने के लिए कुछ ज्यादा ही उत्सुक नजर आ रहा है। यह देश अभी औद्योगीकरण के शुरुआती पायदान पर है। ऐसे में विमानवाहक पोत बनाने के रास्ते में कई तकनीकी रुकावटें आएंगी।

यह भी पढ़ें ... भारत आए दलाई लामा तो बौखलाया चीन, बदले अरुणाचल प्रदेश की 6 जगहों के नाम

पिछले कुछ दशकों में भारत और चीन ने जहाज बनाने के अलग-अलग रास्तों का चयन किया, दोनों ही देशों को अलग-अलग परिणाम मिले क्योंकि दोनों की आर्थिक प्रगति में अंतर था। बता दें कि चीन ने रविवार (23 अप्रैल) को अपनी नौसेना की स्थापना की 68वीं सालगिरह मनाई।



चीन ने यह तय किया कि इस क्षमता में भारी वृद्धि की जाएगी। इस दौरान चीन के तीन बड़े नेवी के जहाज 20 देशों के दौरे पर निकले हैं। यह देश एशिया, यूरोप और अफ्रीका के देश हैं।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story