×

गजब वर्ल्ड रिकॉर्ड: दुनिया की सबसे लंबी पलकों वाली महिला, बना सकती है आंखों पर चोटी

आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने सबसे बड़ी पलके होने को लेकर रिकॉर्ड कायम किया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 13 Jun 2021 3:39 AM GMT (Updated on: 13 Jun 2021 3:57 AM GMT)
Chinese woman. The name of this Chinese woman is Yu Xianjia and her eyelashes are about eight inches in length.
X

दुनिया की सबसे लंबी पलकों वाली महिला (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

नई दिल्ली: पूरी दुनिया में अधिकतर लोग अजीब तरह से रिकॉर्ड बनाकर मशहूर हो जाता हैं। अपने आप को करोड़ों की भीड़ में अनोखा पाते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने सबसे बड़ी पलके होने को लेकर रिकॉर्ड कायम किया है। अजीब तो बहुत लग रहा होगा, कि सिर के बालों को तो बड़ा होने का रिकॉर्ड सुना है पर ये क्या पलकों पर भी।

ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाली चीन की महिला है। इस चीनी महिला का नाम यू जियानजिया है और इसकी पलकों की लंबाई करीब आठ इंच तक है। इससे पहले सन् 2016 में जू जियानजिया ने पलकों की लंबाई को लेकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

पलकें बुद्ध का तोहफा

उस समय जियानजिया की पलकों की लंबाई 12.5 सेंटीमीटर थी। लेकिन अब मतलब कि पांच साल बाद उनकी पलकों की लंबाई 20.5 सेंटीमीटर हो चुकी है और इस तरह उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया है।

इस चीनी महिला की पलकों को देखकर आम इंसान के साथ-साथ डॉक्टर भी एकदम भौचक्का रह गए हैं। इस चीनी महिला की पलकें सामान्य दर से बढ़कर उसके गालों से नीचे तक पहुंच चुकी हैं। और तो और इतनी बड़ी होने को लेकर यू जियानजिया का मानना है कि यह पलकें उनको बुद्ध का दिया गया तोहफा है।

फोटो साभार- सोशल मीडिया

अपने बारे में यू जियानजिया ने बताया कि साल 2015 में उसे पहली बार एहसास हुआ कि उसकी पलकें बड़ी हो रही हैं और धीरे-धीरे यह बढ़ते-बढ़ते काफी लंबी हो गईं। इसको लेकर वह डॉक्टरों पास भी गई थी और उनसे पूछा था कि उनकी पलकें सामान्य लोगों की तुलना में बड़ी क्यों हैं? लेकिन डॉक्टर भी उनको कुछ भी नहीं बता पाए।

आगे जियानजिया बताती हैं कि लंबी पलकों को लेकर उनको कोई परेशानी नहीं हुई। दैनिक कार्यों को करते दौरान भी उनको कोई परेशानी नहीं होती है। यहां तक कि मेकअप करते समय भी पलकों की वजह से कोई परेशानी नहीं हुई। वह कहती हैं कि शायद प्राकृतिक रूप से ऐसी हैं इसलिए उनको कोई समस्या नहीं होती।

वहीं यू जियानजिआ ने बताया कि वह अक्सर सोचा करती थी कि आखिर उनकी पलकें इतनी बड़ी क्यों हैं? तब उनको याद आया कि बरसों पहले उन्होंने 480 से ज्यादा दिन पहाड़ों पर गुजारा है। इसलिए उन्होंने खुद से कहा कि जरुर यह बुद्ध का तोहफा है।

क्यों आश्चर्य हुआ न! किसी की कैसे इतनी लंबी पलकें हो सकती हैं जिससे रिकॉर्ड बन गया। और भला उनको इससे कोई दिक्कत-परेशानी कुछ भी नहीं होती है। है न ये एकदम हैरानी की बात।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story