हिलेरी ने कहा- अमेरिका ट्रंप के साथ नहीं ले सकता जोखिम

By
Published on: 5 May 2016 8:02 AM GMT
हिलेरी ने कहा-  अमेरिका ट्रंप के साथ नहीं ले सकता जोखिम
X

वाशिंगटन: राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर हिलेरी क्लिंटन ने हमला किया है। डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रबल दावेदार हिलेरी ने कहा कि देश उनके साथ जोखिम नहीं ले सकता है।

हिलेरी ने ट्रंप पर साधा निशाना

-अमेरिका में आठ नवंबर को राष्ट्रपति पद का चुनाव होना हैं।

-इस बार मुकाबला हिलेरी औऱ ट्रंप के बीच होने की संभावना है।

-ट्रंप के रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उम्मीदवार बनने के संकेत मिल गए हैं।

यह भी पढ़ें...डोनाल्ड ट्रंप बोले- चीन को अमेरिका से रेप की इजाजत नहीं दे सकते

-इसके बाद हिलेरी ने उनके खिलाफ अपना पहला वार किया है।

-बुधवार को हिलेरी ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के हाथ में देश सौंपने का जोखिम हम नहीं ले सकते हैं।

-हिलेरी ने यह इंटरव्यू अपनी प्रतिद्वंद्वी बर्नी सैंडर्स के हाथों हारने के बाद दिया।

-हार के बावजूद हिलेरी उम्मीदवारी की दौड़ में आगे हैं, क्योंकि उनके पास डेलीगेट संख्या ज्यादा है।

यह भी पढ़ें...SuperTuesday: हिलेरी ने जीते दो प्राइमरी, पांच में ट्रंप की जीत तय

जनता का वेतन बढ़ाने की है जरूरत

-डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि दूसरे देशों द्वारा परमाणु हथियार हासिल करना सही है।

-इस पर हिलेरी ने कहा कि यह बेहद खतरनाक है।

-मुझे लगता है कि हमें अमेरिकी जनता के वेतन में वृद्धि करनी चाहिए।

Next Story