×

क्लिंटन का कबूलनामा

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने पहली बार मोनिका लेविंस्की को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है। क्लिंटन का कहना है कि उन्होंने ऑफिस का तनाव कम करने के लिए मोनिका लेविंस्की से संबंध बनाए थे।

Roshni Khan
Published on: 7 March 2020 9:16 AM GMT
क्लिंटन का कबूलनामा
X
क्लिंटन का कबूलनामा

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने पहली बार मोनिका लेविंस्की को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है। क्लिंटन का कहना है कि उन्होंने ऑफिस का तनाव कम करने के लिए मोनिका लेविंस्की से संबंध बनाए थे। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में क्लिंटन ने पहली बार मोनिका लेविंस्की से रिश्तों को लेकर बेबाक बातचीत की।

अमेरिका के राष्ट्रपति पद पर रहते हुए क्लिंटन के व्हाइट हाउस की इंटर्न मोनिका लेविंस्की के साथ अफेयर ने सनसनी मचा दी थी। उनका यह अफेयर पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया था। मोनिका से रिश्तों को लेकर क्लिंटन को काफी बदनामी भी झेलनी पड़ी थी। इस स्कैंडल की वजह से 1998 में क्लिंटन को महाभियोग का सामना करना पड़ा था मगर क्लिंटन महाभियोग से पार पाने में कामयाब हो गए। वो केवल महाभियोग से ही नहीं बचे बल्कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में अपना दूसरा टर्म भी पूरा किया। एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान मोनिका ने बताया था कि 1995 से लेकर 1997 तक उनके और बिल के बीच करीब 9 बार यौन संबध बने थे और ये उन दोनों की हा सहमति के साथ हुआ था।

ये भी पढ़ें:लखनऊ एयरपोर्ट पर करोना वायरस से बचने के लिए मास्क पहने यात्री व सुरक्षाकर्मी

लेविंस्की ने खत्म कर दिया दिमागी तनाव

घटना के इतने दिनों बाद क्लिंटन ने पहली बार मोनिका स्कैंडल पर खुलकर अपनी बात रखी है। उन्होंने इंटरव्यू में खुलासा किया कि उनके मोनिका लेंविस्की के साथ प्रेम संबंध थे क्योंकि उस समय ऑफिस के काम की वजह से वो काफी तनाव में रहते थे। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि जब वो पहली बार मोनिका लेंविस्की से मिले, उस वक्त वो भयानक तनाव से गुजर रहे थे। मेरी स्थिति एक ऐसे बॉक्सर की तरह थी जो 30 राउंड की मुक्केबाजी के बाद पूरी तरह पस्त हो गया हो। उस दौरान लेविंस्की ने उनके दिलो-दिमाग को शांत कर दिया था।

अब मांगी मोनिका से माफी

जल्द ही प्रसारित होने वाले इस इंटरव्यू में क्लिंटन ने मोनिका से माफी भी मांगी है। क्लिंटन ने कहा कि कई बार स्थितियां ऐसी होती हैं कि वो जल्दी नार्मल नहीं हो पातीं। मोनिका के साथ भी ऐसा ही हुआ। इस घटना के बाद उसकी पूरी जिंदगी इसी अफेयर से तौली जाती रही। कई बार आपको खुद ही स्थितियों को नार्मल बनाना पड़ता है। मेरी मोनिका को यही सलाह है कि उन्हें उन स्थितियों से उबरकर आगे बढ़ जाना चाहिए।

शादीशुदा जिंदगी में तूफान

मोनिका लेविंस्की के साथ बिल क्लिंटन के अफेयर ने उनकी शादीशुदा जिंदगी में तूफान खड़ा कर दिया था। इस अफेयर के चलते उनकी पत्नी और राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार रह चुकी हिलेरी क्लिंटन टूट गई थीं। स्कैंडल ने पूरी दुनिया सुर्खियां बटोरी थी और इस कारण दोनों को मैरिज काउंसिलिंग करवानी पड़ी थी। क्लिंटन ने उन पलों को दर्दनाक बताया है। इसके पहले उन्होंने मोनिका लेविंस्की के साथ संबंधों को लेकर 2018 में अपनी बात रखी थी। हालांकि उन्होंने लेविंस्की से माफी मांगने से इनकार कर दिया था।

पहले मुकर गए थे क्लिंटन

1998 में बिल क्लिटंन अपनी पत्नी हिलेरी क्लिंटन के सामने मोनिका लेविंस्की के साथ अपने अफेयर की बात पर मुकर गए थे। हिलेरी ने उनकी बात पर भरोसा भी कर लिया था। जब बिल ने अपनी पत्नी को इसके बारे में बताया तो उसे अपने कानों पर भरोसा ही नहीं हुआ था। हिलेरी ने कहा कि उस समय मुझे बिल पर जरा भी भरोसा नहीं हो रहा था, यही नहीं मैं जो सुन रही थी ऐसा लग रहा था कि सब झूठ है। क्लिंटन ने कहा कि मैं हिलेरी के पास गया। फिर मैंने उन्हें पूरे मामले की सच्चाई बताई। मैंने उन्हें वो सब बताया जो वास्तव में हुआ था। ये बेहद अफसोसजनक था। मैंने जो किया है वो माफी योग्य नहीं है। इस बाबत हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि पूरा प्रकरण सुनकर मैं स्तब्ध रह गई थी। मैं भरोसा नहीं कर पा रही थी। मैं व्यक्तिगत तौर पर इतना टूट चुकी थी कि किसी बात पर यकीन नहीं कर पा रही थी।

ये भी पढ़ें:मनमोहन सिंह की ये बड़ी भविष्यवाणी, बढ़ा सकती है मोदी सरकार की परेशानी

शर्मिंदा करने वाला पल

क्लिंटन ने इस मामले में सबसे शर्मिंदा करने वाला पल वो था जब मैंने इस संबंध में अपनी बेटी चेल्सिया को इस बारे में जानकारी दी। उस समय वह 18 साल की हो चुकी थी। बेटी को इस बाबत बताना हिलेरी के सामने सच को स्वीकार करने से भी ज्यादा तकलीफदेह था। क्लिंटन ने इंटरव्यू में मोनिका लेविंस्की के साथ ओरल सेक्स करने की बात कबूल की। हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि अब शायद उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं है। हिलेरी को 2016 में डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति के चुनाव में हराया था।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story