×

Condom Banned: इन देशों में बैन है कंडोम्स, जानिए इसके पीछे की वजह

Condom Banned in These Countries: कुछ देशों में कंडोम्स पर बैन लगाया गया है। वहीँ इसके पीछे की वजह जानकर आप हैरान रह जायेंगे।

Shweta Srivastava
Published on: 26 Nov 2023 1:30 AM GMT (Updated on: 26 Nov 2023 1:30 AM GMT)
Condom Banned in These Countries
X

Condom Banned in These Countries (Image Credit-Social Media)

Condom Banned in These Countries: आज भारत की जनसँख्या जहां दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की कर रही है और सरकार इसकी रोकथाम को लेकर काफी चिंतित भी है वहीँ दुनिया में कई देश ऐसे हैं जो जनसंख्या वृद्धि पर ज़ोर दे रही है। साथ ही साथ यहाँ कंडोम के उपयोग पर बैन भी लगा हुआ है। कुछ देशों में इसके पीछे की वजह काफी अजीब भी है आइये जानते हैं किस देश में ये बैन क्यों लगाया गया है।

इन देशों में इस वजह से लगा है कंडोम पर बैन

कंडोम पर बैन लगाने के पीछे कुछ देशों की सांस्कृतिक और धार्मिक मान्यताएं हैं। वहीँ एक देश ऐसा भी है जहाँ ये बैन कानूनी तौर पर लागू है। साथ ही इसका पालन बेहद सख्ती से किया जाता है। वहीँ कई और देश भी हैं जो कंडोम पर बैन लगाने के लिए और इसे क़ानूनी जामा पहनने में लगे हुए हैं।

कहते हैं जनसँख्या की रोकथाम में कंडोम सबसे सेफ और उपयोगी तरीका है। वहीँ जागरूकता लाकर इसके प्रयोग को लोगों तक आसान बनाया गया है। ऐसा शिक्षा के प्रसार से संभव हो पाया है। एक सर्वे में ये भी पाया गया है कि जिन देशों में लोग ज़्यादा शिक्षित हैं वहां कंडोम का प्रयोग भी ज़्यादा होता है। लेकिन वहीँ दूसरी ओर दुनिया में कई देश ऐसे भी हैं जो जनसंख्या नियंत्रण को सही नहीं समझते और इसे नहीं मानते। वहीँ कुछ देश तो ऐसे हैं जहाँ कंडोम पर सांस्कृतिक प्रतिबंध भी लगा हुआ है। हमारी इस लिस्ट में 6 ऐसे देश शामिल हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में।

अफगानिस्तान (Afghanistan)



पूरी दुनिया में अफगानिस्तान एक ऐसा देश है जहाँ कंडोम का इस्तेमाल पूरी तरह से बैन है। यहाँ कंडोम बेचना और या उसका इस्तेमाल करना पूरी तरह से गैरकानूनी है। ऐसा करना अपराध है और तालिबान के सख्त कानूनों में ये विशेष रूप से प्रतिबंधित है। दरअसल तालिबान 2020 से अफगानिस्तान में शासन कर रहा है। कंडोम के इस्तेमाल पर बैन का कारण पूरी तरह से धार्मिक मान्यताएं हैं।

इंडोनेशिया (Indonesia)



दरअसल जिन देशों में कंडोम को बैन किया गया है उनमे कुछ मुस्लिम देश भी शामिल हैं। इन देशों में धार्मिक मान्यताओं की वजह से कंडोम पर प्रतिबंध लगा है। हमारी इस लिस्ट में इंडोनेशिया भी शामिल है। जहाँ कंडोम के इस्तेमाल की मनाही है। यहाँ कंडोम पर सासंकृतिक प्रतिबंध है वहीँ कई इस्लामिक नेता इस पर वैधानिक प्रतिबंध होने का प्रयास भी कर रहे हैं।

नाइजीरिया (Nigeria)




अफ्रीका में स्थित नाइजीरिया भी उन देशों में शामिल है जहाँ कंडोम को प्रतिबंधित किया गया है। लेकिन यहाँ पर इसके प्रतिबन्ध के पीछे की वजह सांस्कृतिक है। इतना ही नहीं यहाँ पर कंडोम का प्रचार करना भी गैर कानूनी है। यहाँ भले ही जनसंख्या का घनत्व बहुत अधिक है लेकिन फिर भी कंडोम यहाँ बैन है। और इसका उपयोग करना यहाँ अनैतिक और अव्यवहारिक माना जाता है। पहले यहाँ इनका बिलकुल भी उपयोग नहीं होता था लेकिन अब इसका उपयोग बढ़ गया है। लेकिन वहां की सरकार का ऐसा मानना है कि अगर इसपर से बैन हटा दिया गया तो यहाँ व्याभिचार काफी बढ़ जायेगा।

फिलिपीन्स (Philippines)



एशियाई देशों में से एक फिलिपीन्स भी इस लिस्ट में शामिल है। यहाँ कंडोम का इस्तेमाल सबसे कम किया जाता है। दरअसल यहाँ इसका इस्तेमाल अच्छा नहीं समझा जाता। यहाँ इसको सांस्कृतिक तौर पर प्रतिबंधित किया गया है। चर्च, गरीबी, अशिक्षा और जनभावनाएं सभी कंडोम का उपयोग हतोत्साहित करती हैं। आपको बता दें कि कट्टरपंथी ईसाई मान्यताएं भी कंडोम और गर्भनिरोधक प्रयासों को गलत समझती है।

उत्तर कोरिया (North Korea)



उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोन ऊन ने अपने देश में कंडोम पर प्रतिबंध लगाया जिसका उद्देश्य जनसंख्या वृद्धि है। लेकिन वहीँ इसका उपयोग करना और इसे अपने पास रखना गैरकानूनी नहीं है। लेकिन इसकी बिक्री गैरकानूनी ज़रूर है। यहाँ ये बैन जन्मदर को बढ़ाने के लिए है।

जाम्बिया (Zambia)



अफ्रीका में स्थित जाम्बिया भी एक ऐसा देश है जहाँ कंडोम बैन है। यहाँ पर ये प्रतिबन्ध सांस्कृतिक तौर पर लगाया गया है। दरअसल यहाँ की अधिकांश जनसंख्या ईसाई है। वहीँ उनकी धार्मिक मान्यताएं भी हैं जो इसपर प्रतिबन्ध लगाती हैं। इस देश में कंडोम का उपयोग कमजोर चरित्र की तरह देखा जाता है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story