×

दुनिया के इस कोने में है भूलोक, जहां रहते हैं अब भी हजारों लोग

suman
Published on: 4 Sep 2017 7:56 AM GMT
दुनिया के इस कोने में है भूलोक, जहां रहते हैं अब भी हजारों लोग
X

जयपुर: दुनिया में कई जगहें और कई चीजें है जो आश्चर्य से भरी है। उन जगहों पर जाना हर किसी को अच्छा लगता है। इसी तरह की जगहों में एक शहर है जहां जाकर आप आना नहीं चाहेंगे। वो जगह जमीन के नीचे बसा है। आस्ट्रेलिया के कूबर पेडी टाउन की।

आगे...

ऐसे में यहां पर काफी माइन्स बन गई हैं और लोगों ने अब यहां रहने का जुगाड़ ढूंढ लिया। गर्मियों में यहां का तापमान 40 के ऊपर चला जाता है। भीषण गर्मी से बचने के लिए स्थानीय लोगों ने जमीन के नीचे घर बनाने का निर्णय लिया।

यह शहर जमीन के अंदर बसा है। एडीलेड से करीब 800 किमी दूर पूर्व में बसा यह शहर काफी एकांत में हैं। यहां आसपास मरुस्थल है, ऐसे में लोगों ने रहने-खाने के लिए जमीन के नीचे एक शहर बसा लिया। यह इलाका साल 1915 में चर्चा में आया था।

आगे...

यहां पर दूधिया रंग के पत्थर काफी मात्रा में पाए जाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया के करीब 95 परसेंट दूधिया पत्थर इसी इलाके में मिलते हैं। देखते ही देखते करीब 4 हजार लोग जमीन के नीचे रहने लगे, अब तो यहां पूरा शहर बस चुका है। जमीन के नीचे आपको होटल, कैसीनो से लेकर पूल और गेम्स तक की सारी सुविधाएं मिलती हैं। यहां रहने वाले लोग काफी खुश रहते हैं। नीचे एक म्यूजियम भी हैं जो लोगों को खासा आकर्षित करता है। यह अंडरग्राउंड टाउन के नाम से पॉपुलर है।

suman

suman

Next Story