×

बहुत शर्मनाक! लड़की थी हथकड़ी में, पुलिसवालों ने कर डाली ऐसी हरकत

आपने बहुत से रेप केस सुने होंगे लेकिन कभ्ही ये सुना रेप में सारी हदे पार करते हुए दो पुलिस वालों ने एक संदिग्ध लड़की को हथकड़ी से बांधकर 'रेप' किया, और कोर्ट ने उन्हें जेल की सजा नहीं दी है।

Roshni Khan
Published on: 31 Aug 2019 9:59 AM GMT
बहुत शर्मनाक! लड़की थी हथकड़ी में, पुलिसवालों ने कर डाली ऐसी हरकत
X

नई दिल्ली: आपने बहुत से रेप केस सुने होंगे लेकिन कभ्ही ये सुना रेप में सारी हदे पार करते हुए दो पुलिस वालों ने एक संदिग्ध लड़की को हथकड़ी से बांधकर 'रेप' किया, और कोर्ट ने उन्हें जेल की सजा नहीं दी है। ये मामला अमेरिका का है। रिपोर्ट के अनुसार, रेप के आरोप लगाए जाने के बाद न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट के अधिकारी एडी मार्टिन्स और रिचर्ड हॉल को 25 साल की जेल की सजा दी जा सकती थी।

ये भी देखें:पहचानो! कौन है ये एक्टर, दे चुका है हिट पे हिट फिल्में

2017 में पुलिस वालों ने घटना को अंजाम दिया था। लड़की ने कहा कि वह हथकड़ी से बंधी थी और उसके साथ जबरदस्ती की गई। लेकिन पुलिस वालों ने कोर्ट में कहा कि सहमति से संबंध बने थे और वह हथकड़ी में नहीं थी। इस घटना के बाद न्यूयॉर्क में नया कानून बनाया गया था और कस्टडी में रहने के दौरान किसी व्यक्ति से सेक्स को गैरकानूनी करार दिया गया था।

शुरुआत में पुलिस अफसरों पर रेप के आरोप लगाए गए, लेकिन बाद में उन्हें हटा लिया गया। आरोपी पुलिस वालों ने एक समझौते के तहत कुछ आरोप स्वीकार कर लिए। न्यूयॉर्क स्टेट सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें कार्यस्थल पर दुर्व्यवहार का दोषी पाया।

घटना के वक्त लड़की 18 साल की थी। जज ने कहा कि पुलिस अफसरों के खिलाफ महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं, लेकिन पीड़िता के बयान में क्रेडिबिलिटी की कमी की वजह से रेप का आरोप हटाया जाता है।

ये भी देखें:जान लो! NRC की कहानी, इस वृद्ध ने बढ़ाया था कदम

ड्रग रैकेट पर कार्रवाई के दौरान पुलिस अफसर अंडरकवर अभियान चला रहे थे। इसी दौरान उन्होंने ड्रग के साथ लड़की को पकड़ा था। पीड़ित लड़की ने फैसले पर सवाल उठाए हैं। उनके वकील ने कहा- पीड़िता के साथ अन्याय हुआ है।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story