PAK में हिंसक झड़प में 7 की मौत, पुलिस से भिड़े इमरान समर्थक, जमकर पथराव

PTI Workers And Police Clash: पाकिस्तान में इमरान खान की रिहाई को लेकर उनके समर्थकों और पुलिस में हिंसक झड़प हो गई। इसमें अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है।

Network
Newstrack Network
Published on: 8 Sep 2024 4:31 PM GMT (Updated on: 8 Sep 2024 4:49 PM GMT)
PTI Workers And Police Clash
X

PTI Workers And Police Clash (Pic: Social Media)

PTI Workers And Police Clash: पाकिस्तान में इमरान खान की रिहाई को लेकर उनके समर्थकों का प्रदर्शन जारी है। पाकिस्तान की राजधानी इस्लाबाद में आज पुलिस और पीटीआई कार्यकर्ताओं की हिंसक झड़प हो गई। इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ ने पुलिस पर जमकर पथराव किया। हमले में एसएसपी बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस की फायरिंग में सात कार्यकर्ताओं की मौत हो गई। पीटीआई नेता फवाद खान ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, "रैली में आए लोगों पर फायरिंग की गई। कई लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में मार्शल लॉ जैसे हालात हैं मगर इमरान समर्थक इस्लामाबाद ख़ाली नहीं करेंगे।"

रास्त बंद करने की वजह से भड़की भीड़

इमरान की रिहाई की मांग को लेकर आज रैली की गई। रैली के दौरान जमकर पत्थरबाजी हुई। इसमें आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। सरकार ने इस्लामाबाद आने वाले रास्ते बंद कर दिए। इसी वजह से रैली से निकलने वाले रास्ता भटक गए। देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई। हालात बिगड़ गए। पुलिस के मुताबिक पत्थारीबाजी के जवाब में गोलीबारी की गई। आंसू गैस के गोले छोड़े गए। हालांकि पथराव जारी रहा। इसमें सेफ सिटी के एसएसपी शोएब खान समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

ये है पूरा मामला

बता दें कि आज पीटीआई समर्थकों ने इस्लामाबाद में इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर एक रैली का आयोजन किया था। इसके लिए पहले से प्रशासन से अनुमति ली गई थी। पुलिस ने एक तय वक्त तक रैली की अनुमति दी थी। वक्त पूरा होने के बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को वापस जाने को कहा। मगर कार्यकर्ताओं ने वापस जाने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर मामला बिगड़ गया। पुलिस ने भीड़ को काबू करने की कोशिश की। मगर भीड़ उग्र होती गई। उन्होंने पुलिस पर जमकर पथराव किया। पुलिस ने भीड़ पर फायरिंग की। काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। इस झड़प में सात लोगों की मौत हो गई।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story