×

Corona Dangerous Variant: कोरोना विस्फोट से पैदा हो सकता है नया खतरनाक वेरिएंट

Corona Dangerous Variant: फ़्रांस में एक नया वेरियंट ‘इहु’ मिल चुका है। जितने अधिक संख्या में लोग ओमीक्रान से संक्रमित होंगे, एक नया वेरियंट बनने का उतना ही ज्यादा अंदेशा बनेगा।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 5 Jan 2022 11:31 AM GMT
covid dangerous variant
X

कोविड खतरनाक संस्करण (फोटो-सोशल मीडिया)

Corona Dangerous Variant: कोरोना वायरस के बेहद संक्रामक ओमीक्रान वेरियंट (Omicron variant) के चलते कोई नया और खतरनाक वेरियंट बन सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने ये चेतावनी दी है। इस चेतावनी का आधार बहुत तेजी से बढ़ते मामले हैं। वैक्सीन और बूस्टर पाए लोग भी संक्रमित हो रहे हैं और बिना वैक्सीन वाले लोग भी। चूँकि डेल्टा वेरियंट भी साथ साथ फैला हुआ है सो किसी भी मरीज में एक म्यूटेशन (variant mutation) होने और नया वेरियंट बनने के पूरे आसार हैं।

वैसे भी, फ़्रांस में एक नया वेरियंट 'इहु' (France new variant ihu) मिल चुका है। जितने अधिक संख्या में लोग ओमीक्रान से संक्रमित होंगे, एक नया वेरियंट बनने का उतना ही ज्यादा अंदेशा बनेगा। यूरोप में डब्लूएचओ की सीनियर इमरजेंसी ऑफिसर कैथरीन स्मॉलवुड ने कहा है कि ओमीक्रान जितना ज्यादा फैलेगा, इसमें उतने ज्यादा म्यूटेशन होंगे और ये म्यूटेशन एक अधिक खतरनाक वेरिएंट को जन्म दे सकते हैं।

खतरनाक वेरियंट का एक बड़ा ख़तरा

डेल्टा और डेल्टा प्लस इसी तरह बने हैं। चूँकि अभी बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जिनको वैक्सीन नहीं लगी है सो नए और खतरनाक वेरियंट का एक बड़ा ख़तरा बना हुआ है। डेल्टा और ओमीक्रान के संयोजन से डेल्मीक्रान का भी अंदेशा जताया जा चुका है।

कैथरीन ने कहा है कि ओमीक्रान भी घातक है लेकिन शायद डेल्टा से कम मौतें होंगी लेकिन अगला वेरियंट क्या ले कर आयेगा, कुछ कहा नहीं जा सकता। व्यक्तिगत स्तर पर शायद अस्पताल में भर्ती होने का खतरा कम है, लेकिन कुल मिलाकर मामलों की संख्या के कारण ओमीक्रान अधिक खतरा पैदा कर सकता है।


डब्लूएचओ अधिकारी ने कहा कि यूरोप में स्थिति बहुत खतरनाक चरण में हैं। पश्चिमी यूरोप में संक्रमण दर में बड़ी वृद्धि हुई है। जब मामले इतने अधिक बढ़ेंगे तो गंभीर बीमारी वाले लोगों की संख्या भी बढ़ेगी जिसके परिणामस्वरूप मौतें भी बढ़ सकती हैं।

उन्होंने कहा कि ब्रिटेन में जो स्थिति है, वो स्थिति यूरोप के अन्य देशों में भी हो सकती है। उन्होंने चेतावनी दी कि सक्षम और बेहतरीन स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को भी इस समय मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जैसे-जैसे ओमीक्रान के मामले बढ़ेंगे अन्य देशों में भी ऐसा होगा।

यूरोप में संक्रमण की बेहद भीषण लहर

यूरोप इन दिनों संक्रमण की बेहद भीषण लहर का सामना कर रहा है और दिसंबर के आखिरी हफ्ते में यहां 50 लाख से अधिक नए मामले आए हैं। फ्रांस और ब्रिटेन समेत कई देशों में मामले पुराने रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं।

ब्रिटेन में तो दैनिक मामले पहली बार दो लाख के आंकड़े को पार कर गए हैं। फ़्रांस के प्रेसिडेंट माक्रों ने तो सख्त लहजे में कहा है कि वह वैक्सीन न लगवाने वालों को कड़ा सबक सिखायेंगे। जर्मनी के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि अनिवार्य रूप से वैक्सीन लगवाने को तत्काल लागू किया जाएगा। उधर स्पेन में चौथी पांचवीं लहर में जितने मरीज नहीं आये थे उससे कहीं ज्यादा मरीज अब आ रहे हैं। अच्छी बात ये है कि गंभीर रूप से बीमार लोगों की संख्या पहले की लहरों की अपेक्षा कम है।

ओमीक्रान की लहर के चलते ब्राज़ील की विश्वविख्यात साम्बा कार्निवल परेड रेड कर दी गयी है। उधर फिलिपीन्स में हर साल आयोजित होने वाला बड़ा समारोह, ब्लैक नजरीन परेड को भी रेड कर दिया गया है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story