×

मौतों की रफ्तार नहीं ले रही थमने का नाम, 21 हजार से ज्यादा लोग हुए खत्म

कोरोना ने विश्व में बवंडर मचा के रखा है। दुनिया का हर इंसान आज कोरोना वायरस को लेकर चिंतित है। वहीं देश की सरकार अपनी प्रजा के लिए हर अथक प्रयास कर रही है। विश्व में कुल 4,68,523 लोग कोरोना से संक्रमित हैं जबकि 21,192 लोगों की मौत हो चुकी है।

Vidushi Mishra
Published on: 26 March 2020 6:25 AM GMT
मौतों की रफ्तार नहीं ले रही थमने का नाम, 21 हजार से ज्यादा लोग हुए खत्म
X

नई दिल्ली : कोरोना ने विश्व में बवंडर मचा के रखा है। दुनिया का हर इंसान आज कोरोना वायरस को लेकर चिंतित है। वहीं देश की सरकार अपनी प्रजा के लिए हर अथक प्रयास कर रही है। विश्व में कुल 4,68,523 लोग कोरोना से संक्रमित हैं जबकि 21,192 लोगों की मौत हो चुकी है। सड़के गलियां मोहल्ले सभी जगहों पर सन्नाटा पसरा हुआ है मानों मातम सा माहौल छाया है। दुनिया भर में यही हालात हैं। चीन के बाद अब यूरोप में कोरोना ने सबसे ज्यादा आफत मचा रखी है। अभी तक सबसे ज्यादा मौत इटली में हुई है लेकिन ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक स्पेन अब कोरोना का नया केंद्र बन गया है।

ये भी पढ़ें: शहीद जवानों का बदला लेने की तैयारी में सुरक्षाबल, नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन

कब तक इटली!

चीन के वुहान से पूरी दुनिया में फैले कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा संक्रमण इटली में देखने को मिल रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बीते 24 घंटे में इटली में 683 लोगों की मौत हुई है और इटली में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 7,503 तक पहुंच गया है।

चीन के कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा मौत इटली में ही हुई है। इटली में हालत ये हैं कि संक्रमित लोगों की तदात ज्यादा होने के कारण इलाज तक नही मिल पा रहा है। इसके साथ ही 5,210 नए कन्फर्म केस सामने आए और कोरोना वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या बढ़कर 74 हजार 386 हो गई है।

ये भी पढ़ें: लॉकडाउन में भी कमाएं पैसे, बस करना होगा ये आसान काम…

ये हैं स्पेन के हाल

अब यूरोप का स्पेन कोरोना का नया केंद्र बन गया है। स्पेन में मौतों का सिलसिला शुरू हो गया है। यहां 24 घंटे में 683 लोगों की मौत हो गई और कुल आंकड़ा 3,647 तक पहुंच गया। जबकि स्पेन में अबतक कुल 49,515 लोग संक्रमित हैं।

बात करें अगर ईरान की तो यहां कोरोना से 143 और लोगों की मौत हो गई। इस तरह ईरान में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,077 हो गई है, जबकि इस बीमारी की चपेट में आने वालों की संख्या 27,017 हो गई है। तबाही का ये मंजर बहुत ही भयावह और दर्दनाक है।

देखते है किस देश में कोरोना से कितने लोग अब इस दुनिया में नहीं रहें-

इटली- 7,503

स्पेन- 3,647

चीन- 3,287

ईरान- 2,077

फ्रांस- 1,331

ये भी पढ़ें: बागपत: कोरोना से संक्रमित युवक मिला, दुबई में करता था नौकरी

अमेरिका- 944

ब्रिटेन- 465

नीदरलैंड- 356

जर्मनी- 206

दक्षिण कोरिया- 126

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story