×

Coronavirus: कोरोना का फिर मंडराया खतरा, चीन में लगा सख्त लॉकडाउन, होली पर रहें सचेत

Coronavirus: चीन ने एक बार फिर कोरोना के खतरे को देखते हुए 90 लाख की आबादी वाले चांगचुन शहर में लॉकडाउन लगा दिया है।

Anshuman Tiwari
Report Anshuman TiwariPublished By Vidushi Mishra
Published on: 11 March 2022 2:14 PM GMT
China imposed lockdown
X

चीन ने लगाया लॉकडाउन (फोटो-सोशल मीडिया)

Coronavirus: पूरी दुनिया में कोरोना के केसों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है मगर चीन ने एक बार फिर कोरोना के खतरे को देखते हुए 90 लाख की आबादी वाले चांगचुन शहर में लॉकडाउन (China imposed lockdown) लगा दिया है। चीन पहले भी कोरोना महामारी को देखते हुए सख्त कदम उठाता रहा है। इसी कड़ी में उसने एक बार फिर कड़ा कदम उठाया है। चांगचुन शहर में हाल के दिनों में कोविड-19 के केसों में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी और इसी के मद्देनजर चीन की ओर से यह कदम उठाया गया है।

90 लाख की आबादी वाले शहर में लॉकडाउन

चीन में शुक्रवार को कुल 397 मामले ही सामने आए थे और इनमें से अधिकांश मामले जिलिन प्रांत में दर्ज किए गए हैं। इस प्रांत में कुल 98 मामले दर्ज किए गए जबकि चांगचुन शहर में दो ही केस दर्ज किया गया है। इसके बावजूद चीनी प्रशासन ने कड़ा कदम उठाते हुए 90 लाख की आबादी वाले इस शहर में लॉकडाउन(China imposed lockdown) की घोषणा कर दी है।

लॉकडाउन की घोषणा के बाद अब यहां रहने वाले लोगों को घरों से बाहर निकलने की आजादी नहीं होगी और उन्हें घर में ही कैद रहना होगा। इसके साथ ही लोगों की तीन चरणों वाली जांच भी की जाएगी। शहर में परिवहन के साधनों पर रोक(China imposed lockdown) लगा दी गई है और ऐसे व्यवसायों को बंद रखने का आदेश दिया गया है जो गैर जरूरी श्रेणी में आते हैं। इससे समझा जा सकता है कि कोरोनावा महामारी को लेकर चीनी प्रशासन कितना सख्त रवैया अपनाता है।

देश में टेस्टिंग बढ़ाने का फैसला

चीन में कोरोना के नए मामलों के सामने आने के बाद लोगों की टेस्टिंग पर एक बार फिर जोर दिया जा रहा है। देश के स्वास्थ्य आयोग का कहना है कि कोविड-19 के फैलते प्रकोप के कारण एक बार फिर एंटीजन टेस्ट में तेजी लाई जाएगी।

चीन में ही सबसे पहले कोरोना के वायरस का पता लगा था और दुनिया के कई देशों की ओर से चीन पर इस महामारी का संक्रमण फैलाने का आरोप लगाया गया था। 2019 के अंत में ही चीन में कोविड-19 के केस का पता लगा था। हालांकि चीन की ओर से वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन को इस बारे में देर से सूचना दी गई थी।

सीमित एरिया में लॉकडाउन की नीति

वैसे देश की आर्थिक रफ्तार को बनाए रखने के लिए चीन में अब सीमित एरिया में लॉकडाउन(China imposed lockdown) की नीति अपनाई जा रही है। चीन की केंद्रीय आर्थिक नियोजन एजेंसी का मानना है कि बड़े स्तर पर लॉकडाउन(China imposed lockdown) से देश की आर्थिक प्रगति को नुकसान पहुंच सकता है।

चीन के एक बड़े वैज्ञानिक ने भी हाल में अपने बयान में कहा था कि दुनिया के अन्य देशों की तरह ही चीन के लोगों को भी इस वायरस के साथ रहना सीखना होगा। दुनिया के कई अन्य देशों ने इसी नीति पर अमल किया है और अब चीन को भी इसी रास्ते पर चलना होगा।

होली के बाद देश में भी बढ़ सकता है खतरा

यदि भारत की बात की जाए तो भारत में भी हाल के दिनों में कोरोना केसों में काफी कमी दर्ज की गई है और देश के विभिन्न प्रदेशों में प्रतिबंध पूरी तरह समाप्त कर दिए गए हैं। अब जल्द ही होली का त्योहार भी आने वाला है।

होली के मौके पर देश के विभिन्न हिस्सों से काफी संख्या में लोग अपने घरों की ओर रवाना होंगे और विभिन्न स्थानों पर तमाम कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में होली के बाद एक बार फिर संक्रमण फैलने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। कुछ स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इस खतरे के प्रति आगाह भी किया है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story