×

212 साल की सजा: कोर्ट ने सुनाया ये अजब-गज़ब फैसला, क्या था उसका गुनाह

यह मामला 2015 का था। दोनों बेटों के मरने के बाद अली एलमेजयेन (Ali Almegen) ने बीमा पॉलिसी के माध्यम से 260,000 डॉलर (1 करोड़ 88 लाख रूपए) राशि प्राप्त किया था।

Newstrack
Published on: 13 March 2021 10:37 AM GMT
212 साल की सजा: कोर्ट ने सुनाया ये अजब-गज़ब फैसला, क्या था उसका गुनाह
X
212 साल की सजा: कोर्ट ने सुनाया ये अजब-गज़ब फैसला, क्या था उसका गुनाह

नई दिल्ली: अमेरिका में एक अपराधी को कोर्ट ने 212 साल कैद की सजा सुनाई हैं। ऐसी सजा सुनकर शायद आप हैरत में पड़ गए होगें। इंसान के उम्र से कई गुना ज्यादा की सजा है। बता दें कि ये सजा एक क्रूर पिता को दी गई, जिसने पैसों के लिए अपने ही दो बेटों को मौत रंजिश के तहत मौत के घाट उतार दिया।

क्या था मामला

बता दें कि इस क्रूर पिता का नाम अली एलमेजयेन (Ali Almegen) है। एक अंग्रेजी मीडिया के मुताबिक, अली एलमेजयेन ने रंजिश के तहत अपने ही दो बेटों मार डाला था। इस घटना को अंजाम देने के लिए उसने कार दुर्घटना कराने की साजिश रची थी। उस कार में उसके दोनों बेटे और पत्नी थी। इस घटना में दोनों ही बेटों की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई थी। बताया रहा है कि उसकी पत्नी को कुछ मच्छुआरों ने बचाया था।

ये भी पढ़ें...सफ़ेद शेरों की मस्ती: लखनऊ चिड़ियाघर में दिखा ये सुंदर नजारा, तस्वीरें मन मोह लेंगी

कोर्ट ने सुनाई सजा

आपको जान के हैरानी होगी कि अली एलमेजयेन (Ali Almegen) ने जिस समय अपने दो बेटों को मारा था, तब उनकी उम्र मात्र 8 साल और 13 साल थी। अली ने बीमा के पैसों के लिए अपने दोनों बेटों को मार डाला। अली एलमेजयेन के इस अपराध के लिए कोर्ट ने उसे 212 साल की कैद की सजा सुनाई है। साथ ही उसे क्रूर हत्यारा करार दिया है। वहीं, अली के सजा पर जिला न्यायाधीश जॉन वाल्टर ने कहा, “इस कृत्य के लिए ये अधिकतम सजा का हकदार है।”

America

इसी बीमा के लिए अली ने ली जान

बताते चलें कि यह मामला 2015 का था। दोनों बेटों के मरने के बाद अली एलमेजयेन (Ali Almegen) ने बीमा पॉलिसी के माध्यम से 260,000 डॉलर (1 करोड़ 88 लाख रूपए) राशि प्राप्त किया था। यह राशि उसने एक्सीडेंटल डेथ इंश्योरेंस क्लेम के माध्यम से प्राप्त किया था। एक्सीडेंटल डेथ इंश्योरेंस क्लेम के इस राशि से उसने मिस्र में प्लॉट खरीदा था।

ये भी पढ़ें... ईद पर फैंस को सलमान का तोहफा, ‘राधे:योर मोस्ट वान्टेड भाई’ की रिलीज डेट आई सामने

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story