×

Covaxin: जापान में भारत विकसित कोवैक्सीन को आधिकरिक मंज़ूरी, अब मजबूत होंगे आपसी रिश्तें

Covaxin: जापान सरकार ने भारत में हैदराबाद स्थित वैक्सीन निर्माता कंपनी भारत बायोटेक द्वारा निर्मित कोवैक्सीन (Covaxin) को 10 अप्रैल से अपने देश में उपयोग हेतु आधिकारिक मंजूरी प्रदान कर दी है।

Rajat Verma
Report Rajat VermaPublished By Vidushi Mishra
Published on: 8 April 2022 10:34 AM GMT
covaxin
X

कोवैक्सीन (फोटो-सोशल मीडिया)

Covaxin: जापान सरकार ने भारत में हैदराबाद स्थित वैक्सीन निर्माता कंपनी भारत बायोटेक द्वारा निर्मित कोवैक्सीन (Covaxin) को 10 अप्रैल से अपने देश में उपयोग हेतु आधिकारिक मंजूरी प्रदान कर दी है। इस सूचना की जानकारी जापान में स्थित भारतीय दूतावास द्वारा जारी की गई। जापान सरकार की उस पहल से भारत-जापान के बीच यात्रा और रिश्तों को और अधिक सुविधाजनक बनाया जा सकेगा।

इस विषय में जानकारी साझा करते हुए जापान में भारतीय दूतावास ने बताया कि भारत से जापान यात्रा को अधिक सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से आगामी 10 अप्रैल 2022 से जापान में भारत बायोटेक द्वारा निर्मित कोवैक्सीन को कोविड 19 से बचाव हेतु टीके की पहली और दूसरी खुराक हेतु आधिकरिक रूप से मान्यता प्रदान की गई है।

आपको बता दें कि बीते महीने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक कर दोनों देशों के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को और बढ़ावा देने के तहत कई मुद्दों पर चर्चा की थी।

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ज़ाहिर की थी निश्चिंतता

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कोवैक्सीन के प्रमाण को लेकर निश्चिंतता ज़ाहिर करते हुए कुछ समय पहले ही कहा था कि को वैक्सीन एक सुरक्षित टीका है, जो कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण (EUL) के तहत मान्यता प्राप्त है।

वर्तमान में भारत बायोटेक द्वारा निर्मित कोवैक्सीन को भारत सहित एशिया के 25 देशों, यूरोप के 23 देशों, अफ्रीका के 20 देशों, दक्षिणी अमेरिका के 7 देशों, उत्तरी अमेरिका के 16 देशों सहित कुछ और अन्य देशों में भी आपातकालीन उपयोग की मंज़ूरी प्रदान की जा चुकी है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story