×

कोरोना का कहर: जापान में मिला वायरस का नया स्ट्रेन, मचा हड़कंप

ब्राजील से जापान पहुंचे यात्रियों में यह स्ट्रेन मिला है। यह स्ट्रेन दक्षिण अफ्रीका और ब्रिटेन में मिले अधिक संक्रामक स्ट्रेन से अलग है। जापानी स्ट्रेन के बारे में अधिक जानकारी जुटाने के लिए वैज्ञानिकों ने स्टडी शुरू कर दी है।

suman
Published on: 11 Jan 2021 5:08 AM GMT
कोरोना का कहर: जापान में मिला वायरस का नया स्ट्रेन, मचा हड़कंप
X
कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बाद गुरुवार को जापान ने राजधानी टोक्यो और आसपास के चार प्रान्तों में आपातकाल लागू कर दिया था।

नई दिल्ली: पूरी दुनिया में कोरोना महामारी फैली हुई है। अब कोरोना की वैक्सीन आने के भी चर्चे जोरों पर है। ऐसे में कोरोन का नया स्ट्रेन ब्रिटेन मे आया तो उसे बेहद खतरनाक माना गया है। अब नया स्ट्रेन धीरे-धीरे दुनिया के अन्य देशों में फैल रहा है। जापान में कोरोना वायरस का एक नया स्ट्रेन यह मिला है। ब्राजील से जापान पहुंचे यात्रियों में यह स्ट्रेन मिला है। यह स्ट्रेन दक्षिण अफ्रीका और ब्रिटेन में मिले अधिक संक्रामक स्ट्रेन से अलग है। जापानी स्ट्रेन के बारे में अधिक जानकारी जुटाने के लिए वैज्ञानिकों ने स्टडी शुरू कर दी है।

करनाल घटना की भारतीय किसान यूनियन नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने ली जिम्मेदारी

नए स्ट्रेन

जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि ब्राजील से आए 4 लोगों में नए स्ट्रेन मिले हैं। जापान ने ब्राजील को नए स्ट्रेन से बारे में बता दिया है और विश्व स्वास्थ्य संगठन को भी जानकारी भेज दी है। जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि नया स्ट्रेन अधिक संक्रामक है या नहीं, यह पता लगाने के लिए स्टडी की जा रही है। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि जापान से उन्हें पता चला है कि कोरोना के नए स्ट्रेन में 12 म्यूटेशन हैं। इनमें एक म्यूटेशन, ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में पाए गए नए कोरोना वायरस जैसा ही है। इसकी वजह से संभव है कि जापानी स्ट्रेन भी अधिक संक्रामक हो।

यह पढ़ें...नेपाल के PM ओली ने भारत को दी धमकी, बोले- ‘हर हाल में लेकर रहेंगे अपनी जमीन’

japan corona

सिर दर्द और गले में तकलीफ

2 जनवरी को टोक्यो एयरपोर्ट पर ब्राजील से आए एक पुरुष यात्री को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जबकि एक महिला यात्री को सिर दर्द और गले में तकलीफ हो रही थी। वहीं, तीसरे यात्री को बुखार था। चार लोगों में सिर्फ एक में कोई लक्षण नहीं था। चारों यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही क्वारनटीन कर दिया गया है। कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बाद गुरुवार को जापान ने राजधानी टोक्यो और आसपास के चार प्रान्तों में आपातकाल लागू कर दिया था। जापान में अब तक कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 2 लाख 89 हजार से अधिक हो चुकी है और करीब 4,060 लोगों की देश में कोरोना से मौत हो चुकी है।

ट्रैवलर्स पर बैन

जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, जापान आए 5 लोगों का टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसमें से एक शख्स को थकान महसूस हुई, लेकिन बाकी चार में लक्षण नहीं हैं। पांचों को एयरपोर्ट से ही क्वॉरन्टीन सेंटर भेज दिया गया है। कोविड का नया स्ट्रेन सामने आने के बाद जापान ने भी यूके से आने वाले ट्रैवलर्स पर बैन लगा दिया है। केवल जापानी नागरिक और वहां के रेसिडेंट्स को अनुमति दी गई है।

कई देशों में आफत मचा चुके कोरोना वायरस को काबू करने में जापान अभी तक कामयाब रहा है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, जापान में अभी तक कोरोना वायरस के करीब सवा 2 लाख केस रिकॉर्ड किए गए हैं, और 3 हजार लोगों की मौत हुई है।

suman

suman

Next Story