×

Cryptocurrency News: नए अरबपतियों में क्रिप्टो सीईओ हो रहे शामिल, पढ़ें ये रिपोर्ट

Cryptocurrency News: क्रिप्टोकरेंसी (cryptocurrency) की एक कंपनी का सीईओ चांगपेंग 'सी जेड' झाओ दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार हो गए हैं, जिनकी नेट वर्थ 96 अरब डॉलर की हो गई है।

Neel Mani Lal
Written By Neel Mani LalPublished By Shashi kant gautam
Published on: 11 Jan 2022 1:16 PM GMT
Cryptocurrency: Crypto CEOs Joining New Billionaires
X

क्रिप्टो एक्सचेंज बिनान्स के सीईओ चांगपेंग 'सी जेड' झाओ: Photo - Social Media

Cryptocurrency News: क्रिप्टोकरेंसी (cryptocurrency) की एक कंपनी का सीईओ दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार हो गया है। ये शख्स हैं क्रिप्टो एक्सचेंज बिनान्स के सीईओ चांगपेंग 'सी जेड' झाओ जिनकी नेट वर्थ 96 अरब डॉलर की हो गई है।

ब्लूमबर्ग (bloomberg) ने दुनिया के अरबपतियों के सूचकांक की नई गणनाओं के आधार पर ये जानकारी निकाली है। झाओ की अनुमानित हैसियत अब ओरेकल संस्थापक लैरी एलिसन (Larry Ellison) और मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बराबर हो गई है। इन दोनों की भी हैसियत पिछले दो वर्षों में बढ़ गई है। चीनी मूल के कनाडाई उद्यमी झाओ की दौलत डिजिटल मुद्राओं की दुनिया में धन के तीव्र निर्माण का प्रतीक है।

आभासी मुद्रा में लगातार तेजी

पिछले साल कई अन्य क्रिप्टो संस्थापकों ने भी भारी लाभ कमाया है। इसका आधार आभासी मुद्रा में लगातार तेजी रहा है। ईथरियम निर्माता विटालिक बुटरिन और कॉइनबेस के संस्थापक ब्रायन आर्मस्ट्रांग भी इसी के चलते अरबपति बन गए हैं। बिनान्स समर्थित एफटीएक्स एक्सचेंज के सीईओ सैम बैंकमैन-फ्राइड का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो उद्योग में अभूतपूर्व तरीके से संपत्ति का निर्माण हुआ है। फ्राइड खुद भी अरबपति हैं।

क्रिप्टोकरेंसी: Photo - Social Media

बिटकॉइन खरीदने के लिए झाओ ने अपने अपार्टमेंट को भी बेच दिया

झाओ ने 2017 में बिनान्स लॉन्च किया था और धीरे धीरे इसे दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक में बना दिया। झाओ कनाडा में एक अप्रवासी परिवार के हैं। वे पहले मैकडॉनल्ड्स में काम करके अपने घर के खर्चे चलाने में योगदान करते थे। मैकगिल विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करने के बाद, उन्होंने टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज और ब्लूमबर्ग के लिए ट्रेडिंग सॉफ्टवेयर पर काम किया। झाओ ने पोकर के एक खेल के दौरान 2013 में बिटकॉइन के बारे में सीखा, जिसके बाद उन्होंने इसी क्षेत्र में जाने का फैसला किया। झाओ ने बिटकॉइन खरीदने के लिए अपने अपार्टमेंट को भी बेच दिया था।

निरंतर विकास के लिए स्पष्ट नियम महत्वपूर्ण हैं-झाओ

अन्य एक्सचेंजों की तरह बिनान्स को भी हाल के महीनों में दुनिया भर में नियामक बाधाओं का सामना करना पड़ा है। यूनाइटेड किंगडम और कनाडा सहित कई देशों में अन्य प्रतिबंध भी लगे हैं। झाओ ने सार्वजनिक रूप से जारी एक पत्र में लिखा था कि निरंतर विकास के लिए स्पष्ट नियम महत्वपूर्ण हैं। ज्यादा नियम वास्तव में सकारात्मक संकेत हैं कि कोई सेक्टर या उद्योग परिपक्व हो रहा है। इससे लोगों को भरोसा मिलता है कि क्रिप्टो में सुरक्षित निवेश किया जा सकता है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story