×

क्राइस्टचर्च मस्जिद हमले में 51 हुई मरने वालो की संख्या

पुलिस ने बताया, ‘‘क्राइस्टचर्च में आतंकी हमले के बाद व्यक्ति नाजुक स्थिति में अस्पताल में भर्ती था।’’

Roshni Khan
Published on: 3 May 2019 5:12 AM
क्राइस्टचर्च मस्जिद हमले में 51 हुई मरने वालो की संख्या
X

वेलिंग्टन: न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च मस्जिद में 15 मार्च को हुई गोलीबारी में मरनेवालों की संख्या बढ़कर अब 51 हो गई है क्योंकि 46 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत जख्म की वजह से हो गई। न्यूजीलैंड पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ये भी देंखे:J&K: शोपियां में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़

पुलिस ने बताया, ‘‘क्राइस्टचर्च में आतंकी हमले के बाद व्यक्ति नाजुक स्थिति में अस्पताल में भर्ती था।’’

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात व्यक्ति की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित के परिवार ने आग्रह किया है कि उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया जाए।

ऑस्ट्रेलिया का ब्रेंटन टैरंट नाम के एक व्यक्ति ने न्यूजीलैंड की दो मस्जिदों पर शुक्रवार की नमाज के दिन गोलीबारी की थी। टैरंट श्वेत वर्चस्ववाद में विश्वास करता था। वह अभी एक कड़ी सुरक्षा वाले जेल में मनौवैज्ञानिक जांच से गुजर रहा है।

ये भी देंखे:फिर से फंसे योगी जी: ‘बाबर की औलाद’ वाले कथित बयान पर EC की नोटिस

अभी जिस पीड़ित की अस्पताल में मौत हुई है उसे सेंट्रल सिटी के अल नूर मस्जिद में गोली लगी थी।

(भाषा)

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!