×

विश्व का तीसरा सबसे बड़ा हीरा हाथ लगा, देश को विश्व स्तर पर मिलेगी मजबूती

Botswana: अफ्रीकी देश बोत्सवाना (Botswana) में एक खनन कंपनी को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 8 July 2021 5:10 PM GMT (Updated on: 8 July 2021 6:00 PM GMT)
हीरा
X

हीरा ( फोटो सोशल मीडिया)

Botswana: अफ्रीकी देश बोत्सवाना (Botswana) में एक खनन कंपनी को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बोत्सवाना में सफेद 1,174 कैरेट का एक हीरे का पत्थर मिला है। यह पत्थर बहुत बड़ा है। इस बात की जानकारी बुधवार को एक खनन कपंनी दे दी। इस कंपनी की माने तो पिछले महीने ही देश में एक बड़ा बेशकीमती पत्थर मिला।

बता दें कि खोज के दौरान पाया गया यह कीमती पत्थर इंसान के हाथ की हथेली के बराबर है। इस पत्थर को 12 जून क कनाडाई डायमंड फर्म, लुकारा ने खोज निकाला है। इस अनोखें पत्थर का बीते बुधवार को राजधानी गैबोरोन में कैबिनट में दिया गया। वहीं इस डायमंड कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर का कहना है कि, यह अद्भूत पत्थर उनके और पूरे बोत्सवाना के लिए इतिहासिक है। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि ये पत्थर पूरे विश्व के सबसे बड़े रत्नों में से तीसरा और सबसे बड़ा डायमंड है।

पिछले महीने भी मिला था एक पत्थर

हीरा ( फोटो सोशल मीडिया)

आपको बता दें कि बीते पिछले महीने ही अफ्रीकी देश बोत्सवाना को एक विशाल पत्थर मिला था। यह पत्थर 1 जून को मिला था। वहीं यह अनोखा पत्थर 1,098 कैरेट का है। जो पूरे विश्व का सबसे बड़ा पत्थर हैं। इसी के साथ बोत्सवाना में एक और नया हीरा खोज लिया गया है।

नए खोज से विश्व मंच पर मजबूती

खनन कपंनी को मिला हीरा ( फोटो सोशल मीडिया)

आपको बता दें कि इस नए अद्भूत खोज से बोत्सवाना को विश्व मंच पर एक बड़ी मजबूती मिली है। इतना ही नहीं अफ्रीका का प्रमुख हीरा उत्पादक बोत्सवाना को माना जाता है। इसके साथ ही यह पूरे विश्व में अब तक का सबसे बड़ा डायमंड से एक है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका में साल 1905 में 3,106 कैरेट का एक हीरा मिला था। इसके बाद सबसे तीसरा बड़ा हीरा 1980 में मिला। यग इनकंपेरेबल डायमंड 407.48 कैरेट का था। बता दें कि साल 2015 में लुकारा कंपनी ने 1109 कैरेट का हीरा खोजा था।

Shweta

Shweta

Next Story